July 27, 2024
  • होम
  • शादी में हुई देरी तो मंगेतर संग भागा युवक, एक महीने पहले हुई थी सगाई!

शादी में हुई देरी तो मंगेतर संग भागा युवक, एक महीने पहले हुई थी सगाई!

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : June 30, 2022, 9:20 pm IST

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक अपनी ही मंगेतर को लेकर फरार हो गया। इलाके का यह अजीबोगरीब मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इतना ही नहीं जब लड़की के घरवालों ने उसे वापस लाने की बात कही तो लड़के ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया। जिसके बाद लड़की के घरवालों ने थाने जाकर लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

क्या है मामला

मामला मुरादाबाद के अगवानपुर इलाके का है। यहां लड़की की सगाई एक युवक के साथ हुई थी। परिवार के लोगों ने काफी धूमधाम से लड़का-लड़की की सगाई एक महीने पहले करवाई थी। लिहाजा, आगामी गंगा स्नान के बाद दोनों की शादी भी होने वाली थी। हालांकि, युवती के परिवार वालों को कुछ वक्त और चाहिए था, जिसके चलते दोनों की शादी में देरी हो रही थी.

 

जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाया युवक

 

बताते चलें, जैसे ही सगाई हुई, वैसे ही लड़का और लड़की में फोन पर बात होने लगी थी। फोन पर बात करते-करते लड़के ने लड़की से मिलने के लिए बोला। इस पर लड़की तैयार हो गई और लड़का 10 दिन पहले अपनी मंगेतर से मिलने अगवानपुर आया। जिसके बाद वह युवती को अपने साथ लेकर फरार हो गया। जब देर रात तक युवती घर नहीं लौटी तो घरवालों को चिंता हुई। फिर लड़की के फोन पर लगातार फोन किया गया, लेकिन युवती घरवालों के फोन का जवाब नहीं दे रही थी।

पुलिस में मामला

 

इसके बाद लड़की के घरवालों ने लगातार एक हफ्ते तक लड़की को वापस भेजने का आग्रह किया। हालांकि लड़का इसके लिए तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद लड़की के घरवालों ने परेशान होकर पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने मुकदमे के तहत कार्रवाई कर लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

 

यह भी पढ़ें :

बीजेपी MYY फॉर्मूला: पीएम मोदी राजस्थान बीजेपी की लगाएंगे नैया पार, चुनावों में फिर ‘MYY’ फॉर्मूला बनेगा संकटमोचन

भारत में ओमिक्रोन सबवैरिएंट BA.4 का पहला केस मिला, इन्साकाग ने की पुष्टि, जानें क्या है ये नया वैरिएंट?

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन