July 27, 2024
  • होम
  • Vivek Agnihotri ने प्रकाश राज को कहा- अर्बन नक्सल, कश्मीर फाइल्स का उड़ाया था मजाक

Vivek Agnihotri ने प्रकाश राज को कहा- अर्बन नक्सल, कश्मीर फाइल्स का उड़ाया था मजाक

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : February 9, 2023, 5:33 pm IST

मुंबई: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज अपने अभिनय से सबका दिल जीत लेते हैं। साथ ही वो अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में अभिनेता ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बकवास बताते हुए मजाक उड़ाया था। इसी बीच निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए प्रकाश राज पर अपनी भड़ास निकाली।

विवेक अग्निहोत्री ने निकाली भड़ास

केरल में हाल ही में एक मातृभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ लेटर का आयोजन हुआ। इस फिल्म फेस्टिवल में प्रकाश राज ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को बकवास बताया। साथ ही अभिनेता ने विवेक अग्निहोत्री के ऑस्कर शार्टलिस्ट मसले को लेकर भी मजाक उड़ाया। अब इस पर निर्देशक ने पलटवार किया है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लखा- एक छोटी सी फिल्म “द कश्मीर फाइल्स ” ने अर्बन नक्सलियों की रातों की नींद उड़ा दी। एक साल बाद भी उनकी पीढ़ी परेशान है। वो लोगों को भौंकने वाला कुत्ता कह रहे हैं और मिस्टर अंधकार राज में भास्कर कैसे पा सकता हूं, वो सब आपका है, हमेशा के लिए।’

इस तरह से विवेक अग्निहोत्री ने प्रकाश राज पर हमला बोला। उन्होंने कड़े शब्दों में अपनी भड़ास निकाली है। मालूम हो कि अपने इस ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री में प्रकाश राज के उस विवादित बयान वाले वीडियो को भी शामिल रखा। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी है।

यहाँ से शुरू हुआ विवाद

प्रकाश राज के विवादित बयान के बाद फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर विवाद शुरू हो गया। अपने बयान में प्रकाश राज कहते हैं – ‘मैं फिल्म द कश्मीर फाइल्स को सबसे बकवास फिल्म मानता हूँ। हम अच्छे से जानते हैं कि इस फिल्म को किसने प्रोड्यूस किया है बेशर्म, इंटरनेशनल ज्यूरी, उन पर थूकती है। लेकिन फिल्म का बेशर्म निर्देशक कह रहा है कि मुझे तो ऑस्कर नहीं मिला, उसे ऑस्कर किया भास्कर भी नहीं मिलेगा।’

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन