July 27, 2024
  • होम
  • कपूर फैमिली ने इस अंदाज में मनाया Valentine's Day, तस्वीर आईं सामने

कपूर फैमिली ने इस अंदाज में मनाया Valentine's Day, तस्वीर आईं सामने

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : February 14, 2023, 8:16 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। अभिनेत्री ने अब सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जो खूब वायरल हो रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को वैलेंटाइन डे विश किया। साथ ही एक्ट्रेस ने बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और दामाद भरत साहनी को भी वैलेंटाइन डे की बधाई दी। सोशल मीडिया पर कपूर फैमिली की ये फोटोज खूब वायरल हो रही है। साथ ही अभिनेत्री ने पने बेटे, बेटी, बहू और दामाद को अपनी दुनिया कहा है।

बच्चों को किया विश

नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बेटे रणबीर कपूर, बहू आलिया भट्ट, दामाद भरत साहनी और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिखाई दे रहे हैं। सभी ब्लैक आउटफिट्स में बेहद खूबसुरत नजर आ रहे है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए नीतू कपूर कैप्शन में लिखती है, ‘माय वैलेंटाइन वर्ल्ड।’ इसके साथ ही इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने रिद्धिमा, भरत, आलिया भट्ट और हैशटैग के साथ रणबीर कपूर को टैग किया।

आलिया की आने वाली फिल्में

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात की जाएं तो वो फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 अप्रैल 2023 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दूसरी ओर आलिया की हॉलीवुड मूवी भी साल 2023 में रिलीज़ होगी।

रणवीर कपूर का वर्कफ्रंट

इससे पहले रणबीर कपूर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने सुपरहीरो शिवा का किरदार प्ले किया था। इस फिल्म में रणबीर के साथ पहली बार आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आई थी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अच्छा रिस्पॉन्स किया था। ‘एनिमल’ के अलावा रणबीर कपूर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्टर लव रंजन हैं। ये फिल्म अगले साल 5 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन