July 27, 2024
  • होम
  • TJMM : 12वें दिन फिल्म की कमाई में आया उछाल, जानें कलेक्शन

TJMM : 12वें दिन फिल्म की कमाई में आया उछाल, जानें कलेक्शन

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : March 20, 2023, 10:10 pm IST

मुंबई: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। अब फिल्म 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार नजर आई। दर्शकों को उनकी जोड़ी बेहद पसंद भी आई। आइए जानते हैं रिलीज़ के 12वें दिन कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन।

फिल्म की कमाई

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कुल कमाई 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे शनिवार फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वहीं रविवार को फिल्म ने 7.60 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इस हिसाब से फिल्म की कुल कमाई 109.58 करोड़ रुपए है।

कैसी है कहानी

ये कहानी है मिक्की और टिन्नी की। मिक्की यानी रोहन अरोड़ा (रणबीर कपूर) दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके परिवार में दादी, पापा (बोनी कपूर), मम्मी (डिंपल कपाड़िया) के अलावा उसकी बहन, भांजी, जीजाजी और उसका दोस्त (अनुभव सिंह बस्सी) है। मिक्की अपने दोस्त के साथ फैमिली बिजनेस चलाता है। इसके अलावा ये दोनों दोस्त मिलकर बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड का ब्रेकअप करवाने का कॉन्ट्रैक्ट भी साइन करते हैं। टिन्नी यानी निशा की बात करें तो वो जॉब करने के लिए अपने परिवार से अलग रह रही होती है।

अब झूठी टिन्नी और मक्कार मिक्की के एक साथ आने के बाद क्या ट्विस्ट आता है इसके लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म में दोनों का टाइमपास रिलेशनशिप प्यार में बदल जाता है, या फिर एक होने से पहले ही दोनों का रिश्ता टूट जाता है। ऐसा सस्पेंस तो लव रंजन की फिल्मों में ही मिल सकता है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन