July 27, 2024
  • होम
  • श्रद्धा कपूर की ये फ़िल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं, जरूर देखें

श्रद्धा कपूर की ये फ़िल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं, जरूर देखें

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : March 11, 2023, 6:35 pm IST

मुंबई: इन दिनों श्रध्दा कपूर अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 8 मार्च को रिलीज़ हुई, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस के फैंस को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। हालांकि इस फिल्म से पहले भी ‘आशिक़ी-2’ से लेकर हैदर तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। अभिनेत्री के अभिनय की तारीफ करते फैंस नहीं थकते हैं। इस खबर में हम आपको श्रध्दा कपूर की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसे आप घर बैठे-बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

ये रही लिस्ट

‘आशिकी 2 (Aashiqui 2)’

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की म्यूजिकल मूवी में अभिनेत्री की सादगी और भोलेपन को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। दर्शक फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

‘एबीसीडी 2 (ABCD 2)’

ये डांस फिल्म है, जिसमें श्रध्दा कपूर और वरुण धवन महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे। एक्ट्रेस ने अपने काम से दर्शकों के दिल में ख़ास जगह बना ली थी।अगर आप डांस फिल्मों के शौक़ीन हैं तो श्रध्दा की फिल्म ‘एबीसीडी 2 को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

‘हसीना पार्कर (Haseena Parkar)’

इस क्राइम बायोग्राफिकल मूवी में एक्ट्रेस ने गैंग्स्टर हसीना पार्कर का किरदार निभाकर हर किसी को चौंका दिया था। अभिनेत्री की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था। दर्शक फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।

‘बागी 3 (Baaghi 3)’

श्रद्धा कपूर ने टाइगर श्रॉफ के साथ काम कर दर्शकों के मन में अलग ही जगह बना ली थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। दर्शक बागी 3 को डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

‘हैदर (Haider)’

विशाल भरद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, शाहिद कपूर के साथ नजर आई थी। श्रद्धा की इस फिल्म ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। इस फिल्म में तबु भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आई थीं।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन