July 27, 2024
  • होम
  • रॉयल अंदाज में हुई सोनम की गोद भराई रस्म, पार्टी में पहुंचे सेलेब्स

रॉयल अंदाज में हुई सोनम की गोद भराई रस्म, पार्टी में पहुंचे सेलेब्स

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : June 16, 2022, 4:27 pm IST

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बनने वाली हैं। हाल ही में सोनम की बेबी शॉवर सेरेमनी को फंक्शन किया गया। ये पार्टी एक्ट्रेस ने अपने लंदन वाले घर में रखी थी। इस दौरान उनके कई फ्रेंड्स और बहन रिया कपूर भी उपस्थित थे। अब इस बीच पार्टी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखकर लग रहा है कि ये पार्टी किसी गार्डन में रखी गई थी।

 

बहन ने शेयर की पार्टी की फोटोज

सोनम की बेबी शॉवर सेरेमनी में मेहमानों की पसंद और न पसंद का अच्छे से ध्यान रखा गया था। पार्टी में टेबल को फूलों से सजाया गया था, जो बेहद सुंदर लग रहा था। मेहमानों को दिए जाने वाले गिफ्ट्स समेत हर चीज को बहुत ही कायदे अनुसार रखा गया था। वहीं रिया ने भी एक नोट की फोटो शेयर की है। जिसमें मेहमानों के नाम के साथ-साथ हर जानकारी शेयर की हैं। रिया ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखती हैं, ‘कितना सुंदर बेबी शॉवर हैं ‘।

 

सोनम कपूर ने जमकर किया एंजॉय

सोनम कपूर इस पार्टी को खूब एंजॉय करती हुई दिखी। उन्होंने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी। वहीं इस पार्टी में जाने-माने आर्टिस्ट लियो कल्याण भी शामिल हुए थे। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सभी मेहमानों को हैरान किया हैं। साथ ही लियो ने सोनम कपूर के साथ कई फोटोज क्लिक करवाईं हैं। लियो ने पार्टी की कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

 

सोनम की प्रेग्नेंसी

सोनम और आनंद ने कुछ महीने पहले प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए वो कैप्शन में लिखते हैं, “चार हाथ। तुम्हारी सबसे अच्छी देखभाल के लिए जो भी हम कर सकते हैं। दो दिल, जो तुम्हारे साथ-साथ ही धड़केंगे, हर मंजिल में। हमारा परिवार, जो तुम पर प्यार की बारिश बरसाएगा और सपोर्ट करेंगे। हम तुम्हारा स्वागत करने का अब और इंतजार नहीं कर पा रहें हैं।

 

सोनम और आनंद की शादी

सोनम की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गयी थी। शादी के बाद से ही सोनम फिल्मों से दूर फैमिली टाइम स्पेंड कर रही है। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘सोनम द जोया फैक्टर’ में देखा गया था।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन