July 27, 2024
  • होम
  • श्रद्धा कपूर का नो मेकअप लुक देख फैंस हुए खुश, क्या आपने देखा?

श्रद्धा कपूर का नो मेकअप लुक देख फैंस हुए खुश, क्या आपने देखा?

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : December 19, 2022, 10:20 pm IST

मुंबई: श्रद्धा कपूर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। श्रद्धा कपूर अपने अभिनय से तो सबको चौंका देती है। वहीं अपनी खूबसूरती से भी फैंस का दिल जीत लेती है। इसके अलावा वो अक्सर अपने पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनके पोस्ट को बेहद पसंद करते हैं। अब जो पोस्ट अभिनेत्री ने शेयर किया है वो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

श्रद्धा का पोस्ट

श्रद्धा कपूर ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें वो नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। अक्सर श्रद्धा नो मेकअप में नजर आती हैं। इस तस्वीर में अभिनेत्री रिलैक्स नजर आईं। इस फोटो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- आज हक़ से कुछ नहीं करेंगे। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी श्रद्धा की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

इन फिल्मों में नजर आएंगी श्रद्धा

श्रद्धा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में, लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शामिल है। जिसमें श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। सबसे अलग बात यह है कि इस फिल्म में बोनी कपूर भी अभिनय करने जा रहे है। इस फिल्म में बोनी कपूर रणबीर के पिता के रोल में नजर आएंगे, और डिंपल कपाडिया माँ के रूप में दिखेंगी। इस फिल्म को लेकर बोनी कपूर ने कहा था ” मैं बहुत खुश हूँ, मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैंने एक अच्छी यूनिट के साथ काम किया है। रणबीर कपूर एक शानदार कलाकार है और डिंपल कपाड़िया एक अच्छी सह कलाकार है.

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन