July 27, 2024
  • होम
  • ऑस्कर की रेस में 2 भारतीय फिल्में हुई शॉर्टलिस्ट, पहली छेलो शो और दूसरी..

ऑस्कर की रेस में 2 भारतीय फिल्में हुई शॉर्टलिस्ट, पहली छेलो शो और दूसरी..

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : December 22, 2022, 5:24 pm IST

मुंबई: ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री गुजराती फिल्म छेलो शो को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। आपको बता दें, 21 साल बाद ऑस्कर में भारत की किसी फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। 2001 में फिल्म लगान के बाद अब तक ऑस्कर में किसी भारतीय फिल्म को इस कैटेगरी में नॉमिनेशन नहीं मिला है।

अगर छेलो शो अंतिम टॉप 5 फिल्मों में अपनी जगह बना लेती है तो इसके ऑस्कर जीतने के चांस बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को भी बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में फाइनल कर दिया गया है। बुधवार यानी 21 दिसंबर को ऑस्कर की 10 कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट फिल्मों का ऐलान किया गया 95वीं ऑस्कर समारोह 12 मार्च, 2023 को लॉस एंजिलिस में होगा।

RRR को फैंस की तरफ से भरपूर प्यार मिला। इस फिल्म ने इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी खूब कलेक्शन किया। RRR को पहले ‘बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी’ के नॉमिनेशन के लिए भेजा गया, पर किसी वजह से इसे तब नहीं चुना गया। इसे ऑस्कर में एंट्री दिलाने के लिए एस.एस. राजामौली ने कैंपेन शुरू किया था।

RRR की पॉपुलैरिटी

आरआरआर केवल बॉक्स ऑफिस पर ही सुपरहिट नहीं थी बल्कि क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म की खूब तारीफ़ की थी। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने 1200 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं इसे विदेशों से भरपूर प्यार मिला था।

छेलो शो

आपको बता दें फिल्म छेलो शो फिल्म डायरेक्टर पान नलिन की बायोपिक भी है, जिसमें उनके बचपन की कहानी को दर्शाया गया है।छेल्लो शो समय नाम के एक लड़के की कहानी है, जो रेलवे स्टेशन पर चाय बेचता है। उसके पिता की स्टेशन पर चाय की दुकान है। समय कास्टेशन के पीछे थोड़ी ही दूरी पर खेतों के बीच एक कच्चा मकान है, जिसमें उसका पूरा परिवार रहता है। कोरोना महामारी के दौरान फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा किया गया था। ऑस्कर 2023 के लिए इसे 20 सितंबर को भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री मिली थी।

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन