July 27, 2024
  • होम
  • आलिया को नहीं याद है केसरिया सॉन्ग, रणबीर ने याद दिलाए बोल

आलिया को नहीं याद है केसरिया सॉन्ग, रणबीर ने याद दिलाए बोल

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : January 19, 2023, 4:43 pm IST

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं। हाल ही दोनों मुंबई प्रेस क्लब में एक कैलेंडर लॉन्च इवेंट में पहुंचे। इस दौरान दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया भट्ट गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन आलिया बीच में लिरिक्स भूल जाती हैं। हालाँकि इस बीच रणबीर कपूर आलिया भट्ट को लिरिक्स याद दिलाते हैं और अभिनेत्री फिर गाना गाने लगती है।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में रणबीर कपूर मजेदार अंदाज से पत्नी आलिया से एक सॉन्ग गाने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं। फिर आलिया हाथ में माइक लेती है और हंसते हुए कहती हैं – आप मुझे क्यों हमेशा गाना गाने के लिए कहते हैं, बेटा गाना गाओ। फिर रणबीर कपूर मुस्कुराते हुए आलिया से कहते हैं कि बेटा गाना गाओ।

लिरिक्स भूली आलिया

रणबीर कपूर के कहने पर आलिया अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र का गाना केसरिया गाती है। लेकिन आलिया बीच में लिरिक्स भूल जाती है तभी रणबीर कपूर आलिया के कान में धीरे से लिरिक्स बोलते हैं और उनकी मदद करते हैं। फिर आलिया गाना पूरा करती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस आलिया और रणबीर के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे तो फैंस रणबीर और आलिया की जोड़ी पसंद करते ही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

रणवीर कपूर का वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने सुपरहीरो शिवा का किरदार प्ले किया था। इस फिल्म में रणबीर के साथ पहली बार आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आई थी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अच्छा रिस्पॉन्स किया था। ‘एनिमल’ के अलावा रणबीर कपूर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्टर लव रंजन हैं। ये फिल्म अगले साल 5 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

आलिया का वर्कफ्रंट

वहीं बात करे आलिया भट्ट की तो उनकी दो फिल्में बैक टू बैक रिलीज होंगी। उनमें से एक रॉकी और रानी की प्रेम कहानी,जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी और दूसरी है हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ है।’ फैंस अभिनेत्री की इस फिल्म को बेहद पसंद करते हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन