July 27, 2024
  • होम
  • रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के घर आई नन्ही परी, प्रियंका ने कहा..

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के घर आई नन्ही परी, प्रियंका ने कहा..

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 6, 2022, 9:33 pm IST

मुंबई: साल 2018 से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लगातार 5 सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने इस साल अप्रैल में शादी कर ली और आज आलिया ने अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। वाकई ये साल उनके लिए बेहद ख़ास रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। आलिया रविवार सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद इसी अस्पताल में बच्चे ने जन्म लिया। अब इस मौके पर भारत लौटी प्रियंका ने भी दोनों को बधाई दी है। आइए जानते हैं प्रियंका ने क्या कहा।

प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

बॉलीवुड से ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पेरेंट्स बनने पर प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया है। आलिया भट्ट की पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन सामने आया है, अभिनेत्री ने लिखा, ‘पेरेंटहुड में आपका स्वागत है रणबीर और आलिया। बेटी को बहुत सारा प्यार और आर्शीवाद।’

आलिया का पोस्ट

सोशल मीडिया पर आलिया ने बेबी के आने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, ‘हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी न्यूज़आ गई है। हमारे बेबी ने इस दुनिया में कदम रख लिया है और वो कमाल की लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना बेहद मुश्किल है। हम एक ब्लेस्ड माता-पिता बन गए हैं। लव, लव, लव आलिया और रणबीर।’

रिद्धिमा कपूर का रिएक्शन

रिद्धिमा कपूर, ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी है। साथ ही रणबीर की बहन है। अब भाई रणबीर आज पिता बना गए हैं तो ऐसे में बहन रिद्धिमा भी अपनी ख़ुशी बयां करने से खुद को रोक नहीं पाई। इस शुभ अवसर पर रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर आलिया-रणबीर की फोटो शेयर की है, जिस पर उन्होंने कैप्शन लिखा – ‘आज मैं बहुत खुश हूं। प्यारी बेबी गर्ल के साथ प्यारे पेरेंट्स। बुआ उसे पहले से ही बेहद प्यार करती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन