July 27, 2024
  • होम
  • इन सेलेब्स ने दी आलिया रणबीर को पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं

इन सेलेब्स ने दी आलिया रणबीर को पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 6, 2022, 5:58 pm IST

मुंबई: साल 2018 से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लगातार 5 सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने इस साल अप्रैल में शादी कर ली और आज आलिया ने अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। वाकई ये साल उनके लिए बेहद ख़ास रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। आलिया रविवार सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद इसी अस्पताल में बच्चे ने जन्म लिया। अब इस शुभ अवसर पर दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार, कपिल शर्मा सहित सेलिब्रिटीज ने आलिया और रणबीर को शुभकामनाएं दी।

आलिया का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर आलिया ने बेबी के आने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, ‘हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी न्यूज़आ गई है। हमारे बेबी ने इस दुनिया में कदम रख लिया है और वो कमाल की लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना बेहद मुश्किल है। हम एक ब्लेस्ड माता-पिता बन गए हैं। लव, लव, लव आलिया और रणबीर।’

सेलिब्रिटीज ने दी बधाई

अब आलिया के पोस्ट पर सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर बधाई दी हैं। माधुरी दीक्षित ने लिखा, ‘प्यारी नन्ही सी बच्ची के जन्म पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं।‘ करीना ने कमेंट किया, उफ्फ, छोटी आलिया, तुमसे मिलने का मुझे बहुत इंतजार है। अक्षय कुमार लिखते है, आलिया और रणबीर बधाई हो, बेटी के होने से ज्यादा ख़ुशी की बात कुछ भी नहीं हो सकती। तुम्हें ढेर सारी बधाई। दीपिका पादुकोण ने लिखा, बहुत-बहुत बधाई ।

अनुष्का का पोस्ट

कपिल शर्मा कहते हैं, ‘बधाई हो माँ-पापा, यह भगवान का सबसे अच्छा तोहफा है। छोटी बच्ची के लिए आपको बहुत सारा प्यार। भगवान आपके परिवार को आशीर्वाद दे। अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, पैरेंट्स को ढेर सारी शुभकामनाएं और बेबी गर्ल को मेरा आशीर्वाद-प्यार। आपको बता दें, रणबीर और अनुष्का बहुत अच्छे दोस्त हैं दोनों कई फिल्मों में साथ में नजर आ चुके हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन