July 27, 2024
  • होम
  • ऐसी दिखती है रणबीर और आलिया की बेटी, क्रिसमस लंच पर शामिल होंगे कपल

ऐसी दिखती है रणबीर और आलिया की बेटी, क्रिसमस लंच पर शामिल होंगे कपल

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : December 17, 2022, 6:21 pm IST

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में पैरंट्स बने हैं। फैंस बेटी राहा को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। ऐसे में खबरे आ रही हैं कि जल्द ही बेटी राहा की तस्वीर फैंस को देखने को मिलेगी। ख़बरों की माने तो कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच पर राहा भी शामिल होंगी, जहां उन्हें स्पॉट किया जा सकता है।

जल्द दिखाई देगा राहा का फेस

दरअसल, हर साल रणधीर कपूर के घर पर क्रिसमस मनाया जाता है, जिस दौरान पूरा कपूर खानदान साथ में नजर आता है। वहीं रणबीर और आलिया भी लंच में अपनी बेटी के साथ शामिल होंगे। हालांकि इस दौरान वो अपनी बेटी को कैमरे से दूर ही रखने की पूरी कोशिश भी करेंगे। इसके बावजूद ऐसी उम्मीद है कि क्रिसमस के मौके पर कपूर फैमिली के साथ राहा की पहली झलक फैंस को देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अपने भाई-बहनों के साथ भी राहा की फोटोज दिख सकती है।

कई सेलेब्स की तरह आलिया-रणबीर भी अभी अपनी बेटी की फोटो रिवील नहीं करना चाहते। हालांकि ये भी खबरे आई है कि आगे चलकर आलिया भी करीना की तरह राहा की फोटो शेयर किया करेंगी। प्रेग्नेंसी पीरियड के बाद आलिया एक बार फिर अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही है। बीते दिनों उन्हें कई बार जिम के बाहर देखा गया।

रॉकी और रानी में नजर आएंगी आलिया

आलिया ने सोशल मीडिया पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट का ऐलान किया था। करण जौहर ने सबसे पहले अपने सोशल मीडिया अकांउट पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था -“सात साल के बाद, अब समय है अपने पहले घर में लौटने का, मेरा पहला घर है सिनेमा। मैंने हमेशा से ही अपने फिल्म के सेट पर काफी बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। इस फिल्म की कहानी हमारी फैमिली ट्रेडिशन की गहरी जड़ों को दिखाएगी और इसका म्यूजिक लोगों के दिल में ख़ास जगह बनाएगा। मुझे इसे फिल्म से बेहद उम्मीद है। मुझे इसके लिए बेहद ख़ुशी और एक्साइटमेंट हो रही है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 अप्रैल 2023 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन