July 27, 2024
  • होम
  • Oscar Award प्रेजेंट करेंगी Deepika Padukone, खुद दी जानकारी

Oscar Award प्रेजेंट करेंगी Deepika Padukone, खुद दी जानकारी

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : March 3, 2023, 7:42 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में उनकी फिल्म पठान ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अभिनेत्री अक्सर अंतराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रेजेंस से देश को गर्व महसूस कराती है। इसी कड़ी में एक बार फिर दीपिका ने देश को गर्व करने का मौका दिया। आपको बता दें, ऑस्कर 2023 में दीपिका पादुकोण प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने दी।

शेयर की लिस्ट

दीपिका पादुकोण ने इंस्टा पर सभी प्रेजेंटर्स के नाम के साथ एक लिस्ट शेयर की। इस लिस्ट में ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज़, ट्रॉय कोत्सुर, जोनाथन मेजर्स, क्वेस्टलोव, ड्वेन जॉनसन, जेनिफर कोनेली, सैमुअल एल जैक्सन, मेलिसा मैककार्थी, जो सलदाना और डॉनी येन का नाम शामिल है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- #ऑस्कर#ऑस्कर95 .

फैंस ने दी बधाई

दीपिका के पोस्ट शेयर करते ही चारों तरफ उनकी की चर्चा होने लगी। इस पोस्ट पर दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण ने कमेंट किया और लिखा- बूम। वहीं पति रणवीर सिंह ने क्लैप वाला इमोजी शेयर किया। फैंस भी दीपिका को इसके लिए जमकर बधाई दे रहे है।

भारत की तीन फ़िल्में हैं नॉमिनेट

95वां एकेडमी अवॉर्ड्स 12 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉली थिएटर में आयोजित होगा। भारत के लिए ये साल बेहद ख़ास है। इस बार एक नहीं बल्कि तीन इंडियन फिल्में ऑस्कर अवार्ड्स 2023 के नॉमिनेशन में हैं। इस कड़ी में फिल्म ‘आरआरआर’ के सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेटिड है। शुरुआत में फिल्म ने इसी कैटेगिरी में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी जीता था। बाकी दो फिल्मों में से एक फिल्म शौनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ है, जिसे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है। वहीं आखिरी गुनीत मोंगा की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ है, जिसे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट के लिए नॉमिनेट किया गया है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन