July 27, 2024
  • होम
  • RRR या Kashmir Files फाइल्स नहीं, गुजराती फिल्म छेलो शो की हुई ऑस्कर में एंट्री

RRR या Kashmir Files फाइल्स नहीं, गुजराती फिल्म छेलो शो की हुई ऑस्कर में एंट्री

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : September 20, 2022, 9:15 pm IST

नई दिल्लीः Gujarati film Chhello Show In Oscar 2023: पिछले कुछ समय से ऑस्कर 2023 को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक था कि आखिर वह कौन सी फिल्म होगी, जो ऑस्कर में भारत की तरफ से एंट्री करने वाली है। आपको बता दें कि छेलो शो (Chhello Show) बेस्ट मूवी के लिए ऑफिशियली जाने वाली फिल्म बन गई है। जी हां, विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स और एसएस राजामौली की RRR को पछाड़ते हुए छेलो शो ने ऑस्कर 2023 में एंट्री ले ली है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की ओर से गुजराती फिल्म “छेल्लो शो” को भेजा जा रहा है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है। फिल्म का इंग्लिश टाइटल “लास्ट फिल्म शो” है। पान नलिन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि आरआरआर, द कश्मीर फाइल्स से लेकर कई फिल्मों की ऑस्कर को लेकर चर्चा थी। लेकिन इस फिल्म ने सभी को पछाड़ दिया है।

एफएफआई के महासचिव सुपर्ण सेन के अनुसार, “ ‘छेल्लो शो’ को भारत की ओर से आधिकारिक रूप से ऑस्कर पुरस्कार 2023 के लिए भेजी जा रही है।” फिल्म को प्रोड्यूस सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। बात करें इसके निर्माण की तो वो रॉय कपूर फिल्म, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स, मॉनसून फिल्म्स, छेलो शो एलएलपी और मार्क ड्वेल द्वारा किया गया है।

फिल्म से जुड़ी टीम

फिल्म में भाविन रबरी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीना, दीपेन रावल और परेश मेहता ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। पिछले साल जून में ‘ट्रिबेका फिल्म महोत्सव’ में इसका वर्ल्ड प्रीमियर ‘उद्घाटन फिल्म’ के रूप में हुआ था। यह फिल्म नलिन की यादों पर बेस्ड है, जिन्हें गुजरात के ग्रामीण इलाकों में बचपन में ही फ़िल्में देखना बेहद पसंद था। इस फिल्म ने प्रीमियर के दौरान कई पुरस्कार अपने नाम किये हैं। फिल्म को स्पेन में 66वें ‘वलाडोलिड फिल्म महोत्सव’ में ‘गोल्डन स्पाइक’ अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

 

IND vs AUS: मोहाली पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, 20 सितंबर को खेला जाएगा पहला टी-20

IND vs AUS: टी-20 सीरीज के ठीक पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन