July 27, 2024
  • होम
  • शिवांगी जोशी के इश्क़ में हैं कुशाल टंडन, जन्मदिन पर कंफर्म किया रिश्ता

शिवांगी जोशी के इश्क़ में हैं कुशाल टंडन, जन्मदिन पर कंफर्म किया रिश्ता

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : May 18, 2024, 3:04 pm IST

मुंबई। छोटे परदे की मशहूर जोड़ी कुशल टंडन और शिवांगी जोशी अपनी निजी जिंदगी को लेकर इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। बीते दिनों ऐसी ख़बरें आई थी कि कुशाल अपनी को-एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर बहुत दिनों से खबरें आ रही थी लेकिन इसे महज अफवाह बताया गया था लेकिन अब एक्टर ने खुद ही एक पोस्ट के जरिए अपने शिवांगी संग अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।

शिवांगी के इश्क़ में कुशाल

कुशाल के नए पोस्ट से साबित हो गया है कि वो शिवांगी जोशी के इश्क़ में हैं। दरअसल शिवांगी के बर्थडे पर कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि हैपी बर्थडे माई गॉर्जियस। इसके आगे उन्होंने शिवांगी की जमकर तारीफ की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि शिवांगी के अंदर वो सारी खूबियां हैं जो एक लड़की में होनी चाहिए। वो बेहद दयालु, केयरिंग और फनी है।

कुशाल ने किया प्यार का इजहार

इतना ही नहीं कुशाल ने आगे कैप्शन में लिखा है कि मैं तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर काफी खुश हूं। कई और जन्मदिन पर खूबसूरत यादें बनाते हैं। कुशाल के इस पोस्ट पर शिवांगी ने भी दिल बनाया है। सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के लिए इस तरह प्यार का इजहार करता हुआ देखकर फैंस बेहद खुश हैं। उन्होंने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। बता दें कि कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी टीवी शो बरसातें के दौरान करीब आए थे।

 

KKK 14: ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ होने वाली है शिल्पा शिंदे की एंट्री

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन