July 27, 2024
  • होम
  • म्यूजिकल मूवीज के शौक़ीन हैं तो इन फिल्मो को जरूर देखें, ये रही लिस्ट

म्यूजिकल मूवीज के शौक़ीन हैं तो इन फिल्मो को जरूर देखें, ये रही लिस्ट

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : March 20, 2023, 7:05 pm IST

मुंबई: हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शक म्यूजिकल फिल्मों को देखना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे व्यूअर्स जो म्यूजिकल मूवीज देखना चाहते हैं, लेकिन कंफ्यूज है कि कौन-सी फिल्म देखें। ऐसे में वो ओटीटी पर म्यूजिकल फिल्म देख सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं उन म्यूजिकल फिल्मों की लिस्ट के बारे में, जो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं।

‘रॉकस्टार (Rockstar)’

रणबीर कपूर और नर्गिस फाखरी की फिल्म रॉकस्टार को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। फिल्म में मिडिल क्लास फैमिली का लड़का बहुत बड़ा रॉक्स्टार बनना चाहता है। इस फिल्म के म्यूजिक और गानों ने दर्शकों के दिल में अलग ही जगह बना दी थी। दर्शक इस फिल्म को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

‘आशिकी (Aashiqui)’

ये फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है। इस म्यूजिकल मूवीज को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इस फिल्म ने राहुल रॉय को रातों रात स्टार बना दिया था। इस फिल्म के गाने दर्शक आज भी सुनना पसंद करते हैं।

‘लव आज कल (Love Aaj Kal)’

सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण स्टारर ये फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।इसके अलावा फिल्म के गाने को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ओटीटी व्यूअर्स इस मूवी को एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

‘आशिकी 2 (Aashiqui 2)’

मोहित सूरी द्वारा डायरेक्ट इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। दोनों के काम की खूब वाहवाही हुई। इसके साथ ही फिल्म के गाने इसकी स्ट्रेंथ साबित हुई। प्राइम वीडियो पर अवेलेबल इस फिल्म को देखकर दर्शक अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

‘गली बॉय (Gully Boy)’

म्यूजिकल मूवीज की लिस्ट में जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय भी शामिल है। इस फिल्म में रणवीर सिंह महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे। इस मूवी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म को दर्शक यू ट्यूब पर देख सकते है। रणवीर के साथ फिल्म में आलिया भी नजर आई थी।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन