July 27, 2024
  • होम
  • ब्रह्मास्त्र: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई दीपिका, फैंस ने कहा- बेहद सुंदर

ब्रह्मास्त्र: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई दीपिका, फैंस ने कहा- बेहद सुंदर

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : September 22, 2022, 6:32 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस कुछ भी पहने फैंस को उनका हर लुक बेहद पसंद आता है। हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर देखा गया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। वीडियो में दीपिका ने ब्लैक लुक में ब्लू लॉन्ग कोट पहना हुआ है। इसी के साथ उन्होंने गॉगल्स पहन अपने लुक को और भी सुंदर बनाया है। साथ ही दीपिका ने हाथ में बैग ले रखा है। हर बार की तरह दीपिका स्माइल करते हुए नजर आ रही हैं। उनके इस लुक की फैंस जमकर सरहाना कर रहे हैं।

ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी दीपिका

ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण के लुक से पर्दा उठ गया है। लाल साड़ी वाली औरत कोई और नहीं बल्कि दीपिका ही हैं। फिल्म में दीपिका, अमृता की भूमिका प्ले कर रही हैं, जो ‘जल अस्त्र’ है। छोटे से रोल में नजर आई एक्ट्रेस को देखने के बाद फैंस को यह अंदाजा तो हो गया कि पार्ट टू में उनका रोल और बड़ा होने वाला है। फिल्म में, एक्ट्रेस एक बच्चे की मां के छोटे से रोल में दिख रही हैं। दर्शकों ने अंदाजा लगाया कि उनकी गोद में जो बच्चा है वो शिवा यानी रणबीर कपूर हैं। अगले पार्ट में रणबीर कपूर के मां के रोल को और बढ़ाया जाएगा।

‘जल अस्त्र’ बनीं दीपिका

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन की रिलीज से पहले, रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ सीक्वल में दिखेंगी। फ्रैंचाइजी की दोनों ही फिल्में इंटरलिंक होंगी जिसका मतलब होगा कि रणबीर और आलिया भट्ट भी सीक्वल में नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म में दीपिका की केवल एक छोटी सी भूमिका है, फैंस पहले से ही सोशल मीडिया पर इस कैमियो को फिल्म का बेस्ट पार्ट कह रहे हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन