July 27, 2024
  • होम
  • Bigg Boss 16: किस शख्स की होगी शो में एंट्री, प्रोमो में दिखी थी झलक

Bigg Boss 16: किस शख्स की होगी शो में एंट्री, प्रोमो में दिखी थी झलक

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : October 9, 2022, 10:02 pm IST

मुंबई: ‘बिग बॉस 16’ ने आते ही दर्शकों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया है। शो को शुरू हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। टीवी एक्टर्स, रैपर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सहित 16 कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा बने हैं। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया था। इस वीडियो में मास्क पहने हुए एक शख्स घर में एंट्री लेते हुए नजर आता है। अभी तक ये साफ नहीं हो पा रहा था कि आखिर ये शख्स कौन है? लेकिन अब नए प्रोमो में इस सस्पेंस का खुलासा हो गया है। आइए बताते हैं कौन है ये खास शख्स?

घर में हुई एक और शख्स की एंट्री

आज रात यानी रविवार को बिग बॉस शो बेहद खास होगा। इस शो में अब एक नया मोड़ आने वाला है। आने वाले एपिसोड में नकाब पहने जिस शख्स की एंट्री होने जा रही है वे कोई और नहीं बल्कि टीवी के पॉपुलर होस्ट शेखर सुमन हैं। इस शो में शेखर किसी कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं बल्कि होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। आपको बता दें, शुक्रवार और शनिवार के एपिसोड में सलमान होस्ट के रूप में नजर आएंगे। वहीं शनिवार को शेखर सुमन अपने एक खास सेगमेंट के साथ शो का हिस्सा बनेंगे।

घरवालों के खुलेंगे राज

शेखर सुमन की बिग बॉस हाउस में एंट्री घर के सदस्यों के लिए खतरे का इशारा है। अब घरवालों को सर्तक रहना होगा क्योंकि हर संडे शेखर सुमन सभी घरवालों के राज बेनकाब करते दिखेंगे। अब घरवालों को एक दूसरे की गॉसिप जरा ध्यान से करनी होगी। अब देखना ये होगा कि चेहरों को बेनकाब करने के बाद कौन सा सदस्य किसका करीबी रहेगा। शेखर सुमन की एंट्री दर्शकों के लिए भी खास है। ये खबर सुनने के बाद तो दर्शक आज के एपिसोड का खूब इंतजार कर रहे हैं।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन