July 27, 2024
  • होम
  • बिग बॉस-16 : ट्रॉफी पकडे हुए प्रियंका की तस्वीर हुई वायरल, फिनाले से पहले पता चला विनर

बिग बॉस-16 : ट्रॉफी पकडे हुए प्रियंका की तस्वीर हुई वायरल, फिनाले से पहले पता चला विनर

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : February 10, 2023, 7:38 pm IST

मुंबई: बिग बॉस -16 के फिनाले के लिए केवल दो दिन रह गए हैं। बिग बॉस से सुंबुल और निमृत बाहर हो चुके हैं। शो का फिनाले जल्द होने वाला है, जिसे होस्ट सलमान खान करने वाले हैं। अब शो का विनर कौन होगा, जानने के लिए हर कोई बेकरार है। अब फिनाले से एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका चौधरी बिग बॉस की ट्रॉफी पकडे हुए नजर आ रही है। आइए जानते हैं क्या प्रियंका सच में बिग बॉस की विनर बन गई है ?

प्रियंका है विनर

प्रियंका चौधरी इस सीजन की सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट की लिस्ट में शुमार है। पूरे सीजन प्रियंका घर के हर मुद्दे में अपनी आवाज उठाती हुई दिखीं। वीकेंड का वार पर अभिनेत्री ने सलमान खान से काफी डांट भी सुनी थी। हालांकि अभिनेत्री ने कभी भी अपनी बुलंद आवाज को दबने नहीं दिया। अब शो के फिनाले से पहले प्रियंका चौधरी की एक फोटो शेयर की गई है। वायरल हो रही इस तस्वीर में प्रियंका सौफे में बैठी हुई नजर आ रही है। उनके हाथों में बिग बॉस-16 की ट्रॉफी साफ़ दिख रही है। जानकारी के लिए बता दें, अभिनेत्री की ये तस्वीर अर्शी खान ने शेयर की है। अर्शी खान बिग बॉस-11 की कंटेस्टेंट रह चुकी है। अर्शी ने प्रियंका की फोटो शेयर करते हुए उन्हें शो का विनर बताया। अब अर्शी की ये बात कितनी सच होती है ये तो बाद में ही पता चलेगा।

शो में हैं ये कंटेस्टेंट्स

शो बिग बॉस का विनर कौन होगा ? ये जानने के लिए फैंस उत्सुक हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि शिव या प्रियंका में से ही कोई एक विनर होगा। इसके साथ ही शालीन या अर्चना में से कोई पैसे वाला ब्रीफकेस लेकर घर से बेघर हो जाएगा। वहीं निमृत घर की पहली कैप्टन थीं और आखिरी भी। उन्हें लेकर बिग बॉस पर ये आरोप लगते थे कि वो हमेशा उनका फेवर करते हैं। निमृत के जाने के बाद घर में टॉप-5 कंटेस्टेंट बचेंगे जो होंगे- प्रियंका चाहर, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट। दिन-प्रतिदिन शो और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है। अब इन टॉप-5 में से किसके हाथ लगेगी बिग बॉस-16 की ट्रॉफी ये देखना काफी मजेदार होने वाला है।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन