July 27, 2024
  • होम
  • बिग बॉस-16 : शो में फिर से नहीं होगी अब्दू की एंट्री, ये है वजह

बिग बॉस-16 : शो में फिर से नहीं होगी अब्दू की एंट्री, ये है वजह

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : December 17, 2022, 9:26 pm IST

मुंबई: बिग बॉस-16 के कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक खूब सुर्ख़ियों में हैं। बिग बॉस-16 में आए सभी कंटेस्टेंट को दर्शकों का भरपूर प्यार देखने को मिल रहा है। आज तक के बिग बॉस के इतिहास में शायद ही कोई ऐसा कंटेस्टेंट होगा, जो किसी के साथ लड़ाई न करता हो और शो में सबसे ज्यादा दिखता हो। शो में ऐसे ही कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है वो हैं परदेसी अब्दू रोजिक। अब्दू रोजिक को सभी से बेहद प्यार मिल रहा है। कंटेस्टेंट भी अब्दू के दिलों पर राज कर रहे हैं। अब वहीं अब्दू के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, अब्दू रोजिक को शो छोड़कर जान पड़ रहा है।

इसीलिए छोड़ा शो

मेडिकल रीजन के चलते अब्दू रोजिक को बिग बॉस बीच में छोड़कर जाना पड़ रहा है। पीठ में दर्द होने के वजह से अब्दू को शो छोड़कर जाना पड़ा। अब ऐसे में वह कुछ दिनों में शो में वापसी करेंगे या नहीं इसे लेकर फैंस कंफ्यूज हैं।

क्या लौट के आएंगे अब्दू रोजिक?

खबरों की माने तो शो में अब्दू की फिर से वापसी होना थोड़ा मुश्किल है। क्योंकि साजिद खान जिस तरह से उनके साथ बर्ताव कर रहे हैं उससे उनकी टीम निराश है। इसके अलावाउनके पास कुछ वीजा के भी मुद्दे हैं। खैर, अब्दू के सभी फैंस उनके जाने से दुखी हैं। इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि अब्दू की वापसी नहीं होगी। अब्दू की वापसी के 50/50 चांस हैं, अब देखना ये होगा कि अब्दू वापस लौटेंगे या नहीं।

दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं

18 साल के अब्दु रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं और वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर अब्दु रोजिक के फॉलोवर्स की लिस्ट में कोई कमी नहीं है। उनकी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग बॉलीवुड के कई एक्टर्स से भी ज्यादा है। करीब 3 मिलियन से अधिक उनके चाहने वाले हैं। अब्दु भी अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते और अक्सर मस्ती भरे वीडियो शेयर करते हैं।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन