July 27, 2024
  • होम
  • आलिया भट्ट शादी के मेहंदी फंक्शन में हो गई थी बोर, खुद किया खुलासा

आलिया भट्ट शादी के मेहंदी फंक्शन में हो गई थी बोर, खुद किया खुलासा

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : March 30, 2023, 7:36 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें मेहंदी लगाने का शौक है लेकिन वो अपने ही मेहंदी फंक्शन में बेहद बोर हो गईं थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक ख़ास सौगात भी दी। इस दौरान आलिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने 30 सीक्रेट्स साझा किए।

ये शेयर किया गया वीडियो कुल छह मिनट का है। इस वीडियो को कई अलग-अलग हिस्सों में शूट किया गया है। वीडियो में आलिया कभी अपने घर में तो कभी अलग-अलग सेट्स पर दिखाई दे रही है। आलिया ये कहती हुई भी दिखाई दे रही है कि उन्हें शॉट के तुरंत बाद अपनी नाक खुजलाने की भी आदत है। इसके साथ ही आलिया ने खुलासा किया कि जब कोई उनके कंधे को थपथपाता है तो उन्हें अच्छा नहीं लगता बल्कि गुस्सा आता है।

मेहंदी में बोर हो गई थी आलिया

वीडियो में आलिया ये कहती हुई भी दिखाई दे रही है कि वह अपने सपनों को कंट्रोल कर सकती है। वो कहती है उन्हें नंबर्स से ऑब्सेशन है, खासकर नंबर 6 , 9 और 8 के लिए। वीडियो में आलिया की बहन शाहीन भी नजर आ रही है। आलिया बताती है कि वो शाहीन से हमेशा अजीब सवाल करती रहती है। इसमें शाहीन ने बताया कि आलिया बहुत ज्यादा उत्सुक है।

इसके साथ ही आलिया ने बताया कि उन्हें फिजिकल स्टोर्स में शॉपिंग करने बिल्कुल भी पसंद नहीं है। लेकिन वो ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करती है। एक्ट्रेस कहती हैं वो बहुत झूठ बोलती हैं लेकिन बहुत अच्छी एक्टर है। इसके साथ ही रणबीर के बात करते हुए आलिया बताती है कि वह ‘मेहंदी की गंध’ के लिए पागल थी। लेकिन अपनी शादी में वो इससे पक गई थी। मगर मैं मेहंदी लगाने में सफल रही।

आलिया की आने वाली फिल्में

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात की जाएं तो वो फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 अप्रैल 2023 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दूसरी ओर आलिया की हॉलीवुड मूवी भी साल 2023 में रिलीज़ होगी।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन