July 27, 2024
  • होम
  • इस दिन होगी आलिया भट्ट की डिलीवरी, सामने आई ये तारीख

इस दिन होगी आलिया भट्ट की डिलीवरी, सामने आई ये तारीख

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : October 29, 2022, 4:31 pm IST

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस कारण लंबे समय से आलिया मैटरनिटी लीव पर हैं। आपको बता दें, आलिया अपनी डिलीवरी के लिए मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल को पहले ही बुक कर चुकी हैं। फैंस भी उनके बच्चे के आने का बेसब्री से वेट कर रहे हैं। इस बीच खबरे आ रही हैं कि आलिया के बच्चे की डिलीवरी जल्द होने होने वाली है। उनकी डिलीवरी की तारीख उसकी मौसी शाहीन के बर्थडे के आसपास होने वाली है।

कब होगा बच्चे का जन्म

एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया का बेबी 20 से 30 नवंबर के बीच जन्म ले सकता है। इतना ही नहीं कहा तो ये भी जा रहा है कि उनके बच्चे का जन्म आलिया की बहन यानी होने वाले बच्चे की मौसी शाहीन भट्ट के जन्मदिन के आसपास हो सकता है। आपको बता दें, शाहीन का जन्मदिन 28 नवंबर को है, साथ ही नवंबर के आखिरी दिनों में ही आलिया की डिलीवरी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में आलिया की डिलीवरी अगर 28 को होती है, तो मौसी और बेटे का जन्मदिन एक ही दिन होगा।

आलिया का वर्कफ्रंट

वर्कफ़्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नज़र आने वाली हैं। बीते दिनों आलिया भारत की ओर से टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिये सिंगापुर गई हुई थीं। इस अवॉर्ड को पाने वाली वह अकेली भारतीय रहीं। इस दौरान उन्होंने एक अच्छी और प्यारी सी स्पीच भी दी थी जो इंटरनेट पर काफी वायरल भी हुई।

ओटीटी पर स्ट्रीम होगी ब्रह्मास्त्र

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ब्रह्मास्त्र 4 नवंबर, 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। अब ये जानने के बाद फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ओटीटी पर फिल्म को देखने के लिए दर्शक उत्सुक हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन