July 27, 2024
  • होम
  • डिलीवरी के बाद सामने आई आलिया की तस्वीरें, बेबी गर्ल दिखी गोद में

डिलीवरी के बाद सामने आई आलिया की तस्वीरें, बेबी गर्ल दिखी गोद में

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 10, 2022, 4:18 pm IST

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में हैं। आलिया भट्ट हाल ही में मां बनी हैं। 6 नवंबर को आलिया ने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के पांच दिन बाद आज अभिनेत्री को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद रणबीर और आलिया अपनी लाडली को लेकर पहली बार कपूर हाउस पहुंचे। बेबी गर्ल के वेलकम के लिए कपूर खानदान में जोरों-शोरों से तैयारी की गई।

फोटोज हुई वायरल

आलिया को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिलने के बाद वो कपूर हाउस के लिए निकली, इस दौरान के फोटोज और वीडियोज सामने आए है। आलिया और रणबीर ब्लैक रेंज रोवर कार में बेटी को गोद में लिए हुए नजर आए। आपको बता दें, रणबीर-आलिया की बेटी को देखने के लिए हॉस्पिटल के बाहर भारी भीड़ लग गई थी। उनके फैंस हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए थे। आलिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस कपूर फैमिली को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सामने आई तस्वीर

आलिया की जो फोटो सामने आई है, उस तस्वीर में वो कार के शीशे से बाहर देखती हुई दिख रही हैं। आलिया नो मेकअप लुक में नजर आई, माँ बनने की ख़ुशी में आलिया के चेहरे पर ग्लो साफ़ नजर आ रहा है। हालांकि फैंस उनकी बेटी की झलक नहीं देख पाए।

आलिया का पोस्ट

सोशल मीडिया पर आलिया ने बेबी के आने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा था , ‘हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी न्यूज़आ गई है। हमारे बेबी ने इस दुनिया में कदम रख लिया है और वो कमाल की लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना बेहद मुश्किल है। हम एक ब्लेस्ड माता-पिता बन गए हैं। लव, लव, लव आलिया और रणबीर।’

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन