July 27, 2024
  • होम
  • Alia and Ranbir Baby: बुआ बनी रिद्धिमा का सामने आया रिएक्शन, शेयर किया पोस्ट

Alia and Ranbir Baby: बुआ बनी रिद्धिमा का सामने आया रिएक्शन, शेयर किया पोस्ट

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 6, 2022, 5:29 pm IST

नई दिल्ली : साल 2018 से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लगातार 5 सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने इस साल अप्रैल में शादी कर ली और आज आलिया ने अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। वाकई ये साल उनके लिए बेहद ख़ास रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। आलिया रविवार सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद इसी अस्पताल में बच्चे ने जन्म लिया। अब बुआ बनी रिद्धिमा कपूर भी अपनी ख़ुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाई। रिद्धिमा कपूर ने के पोस्ट शेयर किया है।

रिद्धिमा कपूर का रिएक्शन

रिद्धिमा कपूर, ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी है। साथ ही रणबीर की बहन है। अब भाई रणबीर आज पिता बना गए हैं तो ऐसे में बहन रिद्धिमा भी अपनी ख़ुशी बयां करने से खुद को रोक नहीं पाई। इस शुभ अवसर पर रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर आलिया-रणबीर की फोटो शेयर की है, जिस पर उन्होंने कैप्शन लिखा – ‘आज मैं बहुत खुश हूं। प्यारी बेबी गर्ल के साथ प्यारे पेरेंट्स। बुआ उसे पहले से ही बेहद प्यार करती है।

रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।

स्पॉट हुईं गाड़ियां

डिलीवरी के लिए रविवार की सुबह आलिया भट्ट मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती हुई थीं। यहां पर उन्होंने कपूर और भट्ट खानदान की नन्हीं परी को जन्म दिया है।जहां आलिया भट्ट की बेबी गर्ल से सबसे पहले मिलने के लिए दादी और नानी पहुंची हैं। डिलीवरी के तुरंत बाद आलिया की माँ और बेबी गर्ल की नानी सोनी राजदान हॉस्पिटल पहुंची। जहां नातिन का दीदार करना उनके लिए कितना ख़ास हो सकता है इस बात का अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं। इसी कड़ी में दादी नीतू कपूर भी अस्पताल पहुंच चुकी हैं। अस्पताल में एंट्री करते हुए दोनों की गाड़ियों को स्पॉट किया गया। जहां नातिन और पोती से मिलने की ख़ुशी में दोनों ने मीडिया को भी कुछ ख़ास अटेंशन नहीं दिया। वीडियो विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन