July 27, 2024
  • होम
  • गुजरात में BJP की ऐतिहासिक जीत पर क्या बोले PM मोदी और अमित शाह?

गुजरात में BJP की ऐतिहासिक जीत पर क्या बोले PM मोदी और अमित शाह?

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : December 8, 2022, 6:47 pm IST

संबंधित खबरें

गुजरात चुनाव परिणाम: 

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 27 साल से गुजरात पर राज कर रही भाजपा ने लगातार सातवां विधानसभा चुनाव जीतते हुए इतिहास रच दिया है। पार्टी ने विधानसभा की कुल 182 सीटों में 156 पर जीत दर्ज की है। यह राज्य के इतिहास में किसी पार्टी द्वारा चुनाव में सबसे बड़ी जीत है। राजनीतिक विश्लेषक बीजेपी की इस महाविजय का कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की सुनामी और अमित शाह की कूटनीति को बता रहे हैं।

आइए आपको बताते हैं कि गुजरात के चुनावी इतिहास के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाली मोदी-शाह की जोड़ी ने परिणाम जारी होने के बाद क्या प्रतिक्रिया दी है….

पीएम मोदी ने क्या कहा?

गुजरात के चुनावी नतीजों पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि सभी मेहनती गुजरात बीजेपी के कार्यकर्ता मैं कहना चाहता हूं किआप में से प्रत्येक एक चैंपियन है! यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।

अमित शाह ने क्या कहा?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात चुनाव में बीजेपी की जीत पर कहा है कि गुजरात ने हमेशा इतिहास रचने का काम किया है। पिछले दो दशक में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात में विकास के सभी रिकॉर्ड तोड़े और आज गुजरात की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास मॉडल में जनता के अटूट विश्वास की जीत है।

कांग्रेस का सबसे बुरा प्रदर्शन

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी को 156 सीटें मिली हैं, वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर सिमट गई है। आम आदमी पार्टी ने राज्य में पहली बार 5 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, 4 अन्य उम्मीदवारों को विजय मिली है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन