July 27, 2024
  • होम
  • हिमाचल चुनाव: आज सभी 68 सीटों पर मतदान, सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग

हिमाचल चुनाव: आज सभी 68 सीटों पर मतदान, सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : November 12, 2022, 10:06 am IST

हिमाचल चुनाव:

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज मतदान होगा। राज्य की सभी 68 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। कुल 55 लाख मतदाता अपने मताधिकार कर प्रयोग करेंगे। इन चुनावों में कुल 412 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग के लिए राज्य में 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

चुनाव से जुड़े आंकड़े जानिए

हिमाचल प्रदेश में कुल 55, 92,882 मतदाता हैं। जिनमें 28,54,945 पुरूष, 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 1,93,000 वोटर्स 18 से 19 आयुवर्ग के हैं।

किस जिले में कितनी सीटें और कितने वोटर्स….

शिमला- 8 सीट, 5,87,767 वोटर
कांगड़ा- 15 सीट, 13,34,542 वोटर
सोलन- 5 सीट, 4,14,956 वोटर
चंबा- 5 सीट, 3,99,747 वोटर
हमीरपुर- 5 सीट, 4,17,216 वोटर
सिरमौर- 5 सीट, 3,99,247 वोटर
कुल्लू- 4 सीट, 3,31,500 वोटर
लाहौल स्पीति- 1 सीट, 25,496 वोटर
ऊना- 5 सीट, 4,31,551 वोटर
किन्नौर- 1 सीट, 60,289 वोटर
मंडी- 10 सीट, 8,60,317 वोटर
बिलासपुर- 4 सीट, 3,30,200 वोटर

33 हजार सुरक्षा कर्मी तैनात

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए 33 हजार सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। जिनमें CRPF, SSB, ITBP, पुलिस और होमगार्ड शामिल हैं। मतदान खत्म होने के बाद EVM को मजबूत सुरक्षा घेरे के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा। इसके बाद 8 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

अभी राज्य में BJP की सरकार

बता दें कि हिमाचल में 5 साल बाद सत्ता परिवर्तन का रिवाज है। हमेशा से ही राज्य में चुनावी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होता है। प्रदेश में अभी बीजेपी की सरकार है और उसकी कोशिश रिवाज को तोड़ने की है। राज्य में बीजेपी के पास अभी 45, कांग्रेस के पास 20, निर्दलीय 2 और सीपीआईएम के 1 विधायक हैं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन