July 27, 2024
  • होम
  • हिमाचल चुनाव: सीएम जयराम और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया मतदान

हिमाचल चुनाव: सीएम जयराम और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया मतदान

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : November 12, 2022, 11:54 am IST

हिमाचल चुनाव:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। प्रदेश के 56 लाख वोटर 7,886 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने परिवार के साथ मतदान किया है।

सीएम जयराम ठाकुर ने डाला वोट

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मेरा लोगों से अनुरोध है कि आप मतदान के लिए जरूर जाएं और प्राथमिकता के आधार पर जाएं। सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

अनुराग ने हमीरपुर में किया मतदान

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कई राज्यों में हमारी सरकार दोबारा बनी इसलिए इस बार भी हिमाचल प्रदेश और गुजरात में ऐसा ही होगा। क्योंकि सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन