July 27, 2024
  • होम
  • हिमाचल चुनाव परिणाम: शिमला ग्रामीण से पूर्व CM वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह 7 हजार से अधिक वोटों से आगे

हिमाचल चुनाव परिणाम: शिमला ग्रामीण से पूर्व CM वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह 7 हजार से अधिक वोटों से आगे

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : December 8, 2022, 10:45 am IST

संबंधित खबरें

हिमाचल चुनाव परिणाम:

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। अभी तक की रूझानों में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रही है। इस बीच शिमला ग्रामीण से कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह आगे चल रहे है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार रवि मेहता पर 7233 मतों की बढ़त बनाई हुई है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रेम ठाकुर तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

कांग्रेस की मजबूत सीट मानी जाती है

बता दें कि शिमला ग्रामीण सीट को कांग्रेस का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। पहले इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह चुनाव लड़ते थे। उन्होंने 2012 में 20,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी। इसके बाद साल 2017 के विधानसभा चुनाव में वीरभद्र के बेटे विक्रामदित्य सिंह ने जीत हासिल की थी।

यहां पर वोटों का गणित क्या है? जानिए

बता दें कि श‍िमला ग्रामीण व‍िधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्‍या 77773 है। इसमें पुरूष मतदाता 39525 हैं तो मह‍िला मतदाताओं की संख्‍या 38248 है। इसके अलावा 521 सर्विस वोटर व अन्‍य भी हैं। इससे यहां पर कुल वोटरों की संख्‍या इस बार 78294 है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन