July 27, 2024
  • होम
  • हिमाचल चुनाव परिणाम: प्रतिभा सिंह ने ठोकी CM पद पर दावेदारी, बोली- 5 साल चलेगी कांग्रेस सरकार

हिमाचल चुनाव परिणाम: प्रतिभा सिंह ने ठोकी CM पद पर दावेदारी, बोली- 5 साल चलेगी कांग्रेस सरकार

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : December 8, 2022, 4:42 pm IST

संबंधित खबरें

हिमाचल चुनाव परिणाम:

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। देश की सबसे पुरानी पार्टी को 2018 के बाद पहली बार किसी राज्य में पूर्ण बहुमत मिला है। ताजा जारी आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस हिमाचल की 68 में 39 सीटों पर विजय हासिल कर रही है। वहीं, सत्ताधारी पार्टी बीजेपी 26 सीटों पर सिमटती हुई दिखाई दे रही है। इस बीच कांग्रेस नेता और मंडी लोकसभा सीट से सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। उन्होंने कहा है कि पार्टी आलाकमान अगर उन्हें यह जिम्मेदारी देती है तो वो उसे लेने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही प्रतिभा सिंह ने कहा कि राज्य में अगले पांच साल तक कांग्रेस की सरकार चलने वाली है।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की पत्नी हैं

बता दें कि प्रतिभा सिंह पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। उन्होंने साल 2021 में मंडी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने इस चुनाव में शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है।

विक्रमादित्य सिंह ने क्या कहा?

विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार अगले पांच साल तक चलेगी। सरकार बनाने के लिए हम कुछ भी करेंगे।

शिमला पहुंचे हुड्डा और बघेल

बता दें कि इस बीच कांग्रेस आलाकमान एक्टिव हो गया है। शीर्ष नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा हिमाचल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों कांग्रेस नेता शिमला पहुंच चुके हैं। ताजा आंकड़ों में कांग्रेस पार्टी 39, सत्तारूढ़ 26 और अन्य 3 सीट पर आगे चल रहे हैं।

रिवाज नहीं बदल पाई बीजेपी

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले लगभग चार दशक से हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की परंपरा रही है। साल 1985 के बाद से राज्य में कोई भी पार्टी अपनी सरकार को रिपीट नहीं कर पाई है। वर्तमान में हिमाचल की सत्ता में काबिज बीजेपी की कोशिश इसी रिवाज को तोड़कर अपना राज कायम रखने की है, लेकिन वो कामयाब होती नजर नहीं आ रही है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन