July 27, 2024
  • होम
  • हिमाचल चुनाव परिणाम: बीजेपी को अभी भी बहुमत की उम्मीद! इन नौ सीटों पर जीत की आस

हिमाचल चुनाव परिणाम: बीजेपी को अभी भी बहुमत की उम्मीद! इन नौ सीटों पर जीत की आस

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : December 8, 2022, 12:55 pm IST

संबंधित खबरें

हिमाचल चुनाव परिणाम:

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम अब साफ़ हो गए हैं. यहाँ रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस 38 और भाजपा 27 सीटों पर आगे चल रही है। लेकिन, इसी में नौ सीटें ऐसी हैं जिनमें वोटों का मार्जिन सौ से भी कम है, यहां भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

ये है वो सीटें

भट्टियत
फतेहपुर
ऊना
लाहौल स्पीति
मनाली
बंजर
सुजानपुर
बिलासपुर
श्री रेणुकाजी

पूर्व बहुमत से कांग्रेस सरकार!

बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों में कांग्रेस पार्टी 39, सत्तारूढ़ 26 और अन्य 3 सीट पर आगे चल रहे हैं। अब तक की मतगणना की मानें तो कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में पूर्व बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

रिवाज नहीं बदल पाई बीजेपी

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले लगभग चार दशक से हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की परंपरा रही है। साल 1985 के बाद से राज्य में कोई भी पार्टी अपनी सरकार को रिपीट नहीं कर पाई है। वर्तमान में हिमाचल की सत्ता में काबिज बीजेपी की कोशिश इसी रिवाज को तोड़कर अपना राज कायम रखने की है, लेकिन वो कामयाब होती नजर नहीं आ रही है।

2017 के नतीजे जान लीजिए

साल 2017 में हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाई थी। हालांकि उनके सीएम फेस प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। जिसके बाद पार्टी ने जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया था। कांग्रेस को इस चुनाव में 21 सीटों पर जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन