July 27, 2024
  • होम
  • गुजरात चुनाव: CM भूपेंद्र पटेल ने शिलाज में डाला वोट, कहा- भारी संख्या में मतदान करे जनता

गुजरात चुनाव: CM भूपेंद्र पटेल ने शिलाज में डाला वोट, कहा- भारी संख्या में मतदान करे जनता

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : December 5, 2022, 11:47 am IST

गुजरात चुनाव: 

शिलाज। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 93 सीटों पर वोटिंग जारी है। 14 जिलों के करीब ढाई करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इन सीटों पर कुल 833 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शिलाज अनुपम स्कूल में अपना वोट डाला है।

लोकतंत्र का पर्व मनाया जा रहा है

वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि आज गुजरात में लोकतंत्र का पर्व मनाया जा रहा है। मेरी सभी जनता से अपील है कि वो इस पर्व में हिस्सा लें और भारी संख्या में मतदान करें।

14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान

आज 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान होगा। ये सीटे हैं- अहमदाबाद, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, अरवल्ली, गांधीनगर, आनंद, खेड़ा, महीसागर, पंचमहल, दाहोद, वड़ोदरा, छोटा उदैपुर।

पहले चरण में 63.31 फीसदी वोटिंग

इससे पहले 1 दिसबंर को गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों के लिए वोटिंग हुई। पहले फेज में 63.31 फीसदी मतदान हुआ था। यह आंकड़ा 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से 5.20 प्रतिशत कम है। पिछले 10 सालों में सबसे कम वोटिंग पहले चरण में हुई। पहले चरण में कुल 788 प्रत्याशी मैदान में थे।

राज्य में कुल 4.90 करोड़ मतदाता

गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य में कुल 4.90 करोड़ मतदाता है। जिनमें पुरूषों की संख्या 2.53 करोड़ और महिलाओं की संख्या 2.37 करोड़ हैं। वहीं, इस बार राज्य में 4.6 लाख वोटर ऐसे हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

2017 का चुनाव परिणाम जानिए

साल 2017 में गुजरात के 33 जिलों की विधानसभा की 182 सीटें पर दो चरणों में मतदान हुए थे, जिसमें सत्तारूढ़ बीजेपी ने 49.05 प्रतिशत वोटों के साथ 99 सीटें और कांग्रेस ने 41.44 प्रतिशत वोटों के साथ 77 सीटें जीती थी। इसके साथ ही भारतीय ट्राइबल पार्टी को 2, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 1 और निर्दलीय को 3 सीटें मिली थी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन