July 27, 2024
  • होम
  • Gujarat Election Result: सीएम केजरीवाल बोले-'गुजरातियों ने AAP को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है'

Gujarat Election Result: सीएम केजरीवाल बोले-'गुजरातियों ने AAP को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है'

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : December 8, 2022, 5:56 pm IST

संबंधित खबरें

Gujarat Election Result:

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ गए। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 182 सीटों में से 156 पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। गुजरात चुनाव में पूरी ताकत झोंकने वाली आम आदमी पार्टी ने भी विधानसभा में खाता खोल लिया है। आप को 5 सीटें मिली है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि गुजरात की जनता ने आप को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है।

चंद पार्टियों में शामिल हुई आप

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि गुजरात चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। जितने वोट हमे मिले उस हिसाब से AAP राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। देश में चंद पार्टी हैं जिनको राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज़ा मिला है

कांग्रेस का सबसे बुरा प्रदर्शन

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी को 156 सीटें मिली हैं, वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर सिमट गई है। आम आदमी पार्टी ने राज्य में पहली बार 5 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, 4 अन्य उम्मीदवारों को विजय मिली है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन