July 27, 2024
  • होम
  • UP By Election: छानबे और स्वार विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी, पुलिस बल की 48 कंपनी तैनात

UP By Election: छानबे और स्वार विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी, पुलिस बल की 48 कंपनी तैनात

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : May 10, 2023, 9:34 am IST

Inkhabar, UP By Election। UP में रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इस दौरान करीब 6 लाख 62 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 3 लाख 51 हजार पुरुष और 3 लाख 11 हजार महिला के अलावा 82 ट्रांसजेंडर अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। बता दें, स्वार सीट पर 6 और छानबे सीट पर 8 उम्मीदवार मैदान में है। इसके अलावा दोनों सीटों पर दो-दो महिला अभ्यर्थी भी चुनाव लड़ रही हैं।

48 कंपनी की गई तैनात

उपचुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए डीजीपी मुख्यालय ने पुलिस बल की 48 कंपनियों को तैनात किया है। इसमें 40 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और आठ कंपनी पीएसी शामिल है। इसके अलावा 259 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक और 1497 होमगार्ड भी तैनात किए गए है। वहीं स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को दी गई है।

छानबे और स्वार सीट से उम्मीदवार

बता दें, सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की विधायकी रद्द होने के कारण स्वार सीट खाली हो गई थी, जिसके कारण यहां चुनाव हो रहा है। इस बार स्वार सीट से 6 प्रत्याशी मैदान में है। सपा ने इस सीट से जहां अनुराधा चौहान तो अपना दल (एस) ने शफीक अहमद अंसारी को खड़ा किया है। वहीं छानबे विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां इस बार सत्तारूढ़ बीजेपी ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं लड़ाया है, लेकिन भाजपा के सहयोगी अपना दल और विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी में यहां कांटे की टक्कर है।

ईवीएम हुई खराब

मतदान के दौरान छानबे विधानसभा क्षेत्र की खाली सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। बता दें, कड़ी सुरक्षा के बीच लोग वोट देने के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ स्थानों में ईवीएम में खराबी के चलते वोटिंग में देरी हुई है।  ये मतदान शाम छह बजे तक चलेंगे।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन