July 27, 2024
  • होम
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: स्क्वैश में कुरुविला ने पक्का किया रजत , पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: स्क्वैश में कुरुविला ने पक्का किया रजत , पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : August 2, 2022, 9:52 pm IST

नई दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेलों में भारत अब तक कुल 13 पदक जीत चुका है, जिसमें पांच स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। लॉन बॉल में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है। उसने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराया। टेबल टेनिस में पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में रजत जीता।स्क्वैश के महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल में भारत की सुनैना सारा कुरुविला ने पाकिस्तान की फैजा जफर को हराकर रजत पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने जफर को 11-2, 11-4, 11-5 से हरा कर जीत अपने नाम की है।

कैसे जीता गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन बर्मिंघम में हो रहा है। इसके पांचवें दिन भारत ने टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल जीता है। भारत ने फाइनल मैच में सिंगापुर को 3-1 से हरा कर मेडल अपने नाम किया है। भारत के लिए डबल्स में साथियान ज्ञानशेखरन और हरमीत देसाई ने दमदार प्रदर्शन करते हुए योंग इजाक क्वेक और यू एन कोएन पैंग को हराया। मेन्स सिंगल्स के मुकाबले में हरमीत देसाई ने अच्छा प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल भारत के नाम किया।

टीम इवेंट के पहले डबल्स में साथियान और हरमीत की जोड़ी ने 3-1 से जीत दर्ज की थी। उन्होंने सिंगापुर के यांग येक और यू पेंग की जोड़ी को 13-11, 11-7 और 11-5 से हराया है। इसके बाद सिंगल्स के मुकाबले में शरत कमल को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन दूसरे सिंगल्स में भारत ने जीत दर्ज की थी। इसमें साथियान ने 3-1 से जीत हासिल की और उन्होंने टीम को 2-1 से बढ़त दिलाई। और आखिरी में हरमीत ने अपना सिंगल्स मैच जीता और भारत को गोल्ड दिलाया।

वेटलिफ्टिंग में भारत ने जीते 8 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब तक वेटलिफ्टिंग इंवेंट में भारत को सात मेडल मिल चुके हैं, चौथे दिन हरजिंदर कौर ने वूमेन्स वेटलिफ्टिंग के 71 किलो भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, बता दें, हरजिंदर ने स्नैच में 93 और क्लीन एंड जर्क में 119 किलो का वजन उठाया था। मतलब उन्होंने कुल 212 किलो का भार उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। फिलहाल, भारत ने चौथे दिन तक कुल 13 मेडल हासिल कर लिए हैं, जिसमें 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और तीन ही ब्रॉन्ज मेडल हैं।’

 

कॉमनवेल्थ में भारत ने मनवाया लोहा, अब तक भारत ने हासिल किए इतने पदक

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन