July 27, 2024
  • होम
  • Top Bhojpuri Holi Song: अपने होली स्पेशल प्ले लिस्ट में शामिल करें ये जबरदस्त भोजपुरी गाने

Top Bhojpuri Holi Song: अपने होली स्पेशल प्ले लिस्ट में शामिल करें ये जबरदस्त भोजपुरी गाने

  • WRITTEN BY: Nidhi Kushwaha
  • LAST UPDATED : March 24, 2024, 8:44 pm IST

नई दिल्ली। कल यानी 25 मार्च 2024 को देश भर में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया जाएगा। वैसे तो होली रंगों का त्योहार है लेकिन बिना भोजपुरी के गानों के बिना ये अधूरा लगता है। यही नहीं भोजीवुड में होली को लेकर हर साल नए-नए गाने बनते हैं। इन गानों में कभी प्रेमी-प्रेमिका की होली, तो कभी देवर-भाभी की मीठी नोकझोंक को गीत में पिरोया जाता है। आज हम आपके लिए ऐसे ही भोजपुरी के 5 होली गानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा गया है। इन गानों को आप अपनी होली की प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

होली में GST जोड़ के

भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और सुपरहॉट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का यह होली गीत बहुत ही शानदार है। इसके गाने के गीतकार प्‍यारे लाल यादव हैं, जबकि निरहुआ के साथ इसे प्रियंका सिंह ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। अब तक इस गाने को 64 म‍िल‍ियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

फगुआ में फटता

इसके अलावा निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली का ये दूसरा गाना ‘फगुआ में’ बहुत ही शानदार होली गीत है। आप इस गाने को अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी बहुत ही जबरदस्त लगती है। इस गाने के बोल प्‍यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका म्‍यूजिक मधुकर आनंद ने तैयार किया है। इस गाने को यूट्यूब पर 5 साल में 44 म‍िल‍ियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

भतीजवा के मौसी जिंदाबाद

होली स्पेशल इस गीत को खेसारी लाल यादव और अंतरा‍ सिंह प्रियंका ने गाया है। वहीं आदिशक्‍त‍ि फिल्‍म्‍स के चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर बीते 4 साल में 346 म‍िल‍ियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप इसे भी अपनी होली की प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

दुई रूपया

इसके अलावा सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका के द्वारा गाया गया होली गीत ‘दुई रूपया’ काफी बेहतरीन गाना है। इसे बीते 3 सालों में 223 म‍िल‍ियन से ज्यादा बार देखा और सुना जा चुका है। इस गाने के बोल अख‍िलेश कश्‍यप ने लिखे हैं, जबकि संगीत श्‍याम देहाती का है। इसे भी आप अपनी होली की प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

भतार मोर टेम्‍पू के ड्राइवर

वहीं मियां-बीवी के रिश्‍ते में होली की मिठास को घोलता हुआ ये होली गीत बहुत ही जबरदस्त है। इसे भी यूट्यूब पर 129 म‍िल‍ियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गीत के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं, जबकि इसका म्‍यूजिक रोशन सिंह ने तैयार किया है। इस म्‍यूजिक वीडियो में सृष्‍ट‍ि पाठक और विकास सिंह भी हैं।

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन