July 27, 2024
  • होम
  • Rang De Basanti: खेसारी लाल यादव की फिल्म रंग दे बसंती का पहला गाना 'राम जी की जय, हनुमान जी की जय' रिलीज

Rang De Basanti: खेसारी लाल यादव की फिल्म रंग दे बसंती का पहला गाना 'राम जी की जय, हनुमान जी की जय' रिलीज

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : January 11, 2024, 6:12 pm IST

नई दिल्ली। इस साल भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म ‘रंग दे बंसती'(Rang De Basanti) बताई जा रही है। जिसका पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का गाना ‘रामजी की जय, हनुमानजी की जय’ में खेसारी लाल यादव प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने भगवा रंग का कपड़ा भी धारण किया है। माथे पर चंदन का तिलक लगाया है और हनुमान जी की पूजा करते हुए, राम धुन में मग्न हैं। इस गाने में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भगवान को प्रसन्न करने के लिए डांस कर रहे हैं।

दलेर मेहंदी की आवाज़ में है गाना

फिल्म ‘रंग दे बंसती’ के इस गाने को दलेर मेहंदी ने गाया है। जबकि खेसारी लाल यादव ने इस गाने में अपनी अदाकारी का जलावा दिखाया। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव काफी बढ़िया डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने को देख कर यह कहा जा सकता है कि भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव एक नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ फिल्म की एक्ट्रेस भी डांस करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि इस गाने को देखने के बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी शूटिंग भव्य स्तर पर की गई है।

खेसारी लाल यादव के बेटे भी दिखाई दिए

इसके साथ ही बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ का दूसरा लुक, 15 दिसंबर 2023 को जारी किया गया था। फिल्म के पोस्टर में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के बेटे ऋषभ भी तस्वीर में दिखाई दिए थे। फिल्म ‘रंग दे बसंती’ (Rang De Basanti) को प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट हैं। भोजपुरी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ (Rang De Basanti) में कैलाश खेर ने भी अपनी आवाज का जादू चलाया है। जानकारी के अनुसार, खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) फिल्म में फौजी के किरदार में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- जानिए कौन से भोजपुरी एक्टर्स हैं कमाई के मामले में सबसे आगे

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन