July 27, 2024
  • होम
  • Khesari Lal Yadav Fees: एक स्टेज शो के लिए इतने रूपये चार्ज करते हैं खेसारी लाल यादव

Khesari Lal Yadav Fees: एक स्टेज शो के लिए इतने रूपये चार्ज करते हैं खेसारी लाल यादव

  • WRITTEN BY: Nidhi Kushwaha
  • LAST UPDATED : January 31, 2024, 8:21 pm IST

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। यही नहीं फैंस खेसारी लाल की फिल्मों को जितना पसंद करते हैं उतना ही वो उनकी गायकी के भी दिवाने हैं। इतना ही नहीं खेसारी लाल यादव काफी सारे स्टेज शो (Khesari Lal Yadav Fees) भी करते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खेसारी लाल यादव एक स्टेज शो के लिए कितनी फीस लेते हैं?

बड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं खेसारी

खेसारी लाल यादव की काफी लंबी फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार के बारे में सिनेमा जगत में ऐसा माना जाता है कि वह बहुत मेहनती हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Fees) की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत बताई जाती है। यही कारण है कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की आवाज का असर केवल भोजपुरी दर्शकों के बीच ही नहीं, बल्कि दुनिया के हर कोने में सुनाई पड़ता है।

लाखों रुपए चार्ज करते हैं खेसारी

दरअसल, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक स्टेज शो के लिए काफी मोटी रकम (Khesari Lal Yadav Fees) लेते हैं। एक स्टेज शो के कार्यक्रम के लिए खेसारी लाल यादव करीब 15 लाख रुपए तक चार्ज (Khesari Lal Yadav Fees) करते हैं। इसके पीछे का कारण ये है कि लोग खेसारी लाल यादव के स्टेज शो को देखने के लिए बेताब रहते हैं।

खेसारी लाल यादव के स्टेज शो कार्यक्रमों में भारी भीड़ शामिल होती है। दर्शक उन्हें इतना प्यार करते हैं कि खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। इसी वजह से अक बार खेसारी लाल यादव को अपना स्टेज प्रोग्राम बीच में ही छोड़ना पड़ा था।

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालीसा ने की है इतनी पढ़ाई, 125 फिल्मों में कर चुकी हैं काम

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन