July 27, 2024
  • होम
  • Bhojpuri Song: आखिर पता चल ही गया कि रानी से क्या बोले खेसारी लाल यादव, जानें पूरी बात

Bhojpuri Song: आखिर पता चल ही गया कि रानी से क्या बोले खेसारी लाल यादव, जानें पूरी बात

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : January 9, 2024, 7:38 pm IST

नई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक्ट्रेस रानी से क्या बोला इस पर से पर्दा उठ गया है। बता दें कि खेसारी लाल यादव और रानी का नया गाना (Bhojpuri Song) एगो बात बताई रिलीज हो चुका है। साथ ही गाने के रिलीज होते ही सभी चर्चाओं पर विराम भी लग गया है। आइए जानते हैं खेसारी लाल यादव और रानी के इस नए भोजपुरिया गाने के बारे में कि आखिर गाने में खेसारी लाल ने रानी से क्या बोला है।

दोनों स्टार्स की जोड़ी लग रही बेहद शानदार

दरअसल, भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का नया म्यूजिक वीडियो (Bhojpuri Song) एगो बात बताई रिलीज हो गया है। ये गाना आज यानी 9 जनवरी, 2024 को पिप्‍पा म्‍यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की क्वीन रानी चटर्जी ने काम किया है। यही नहीं इस गाने में दोनों स्टार्स की जोड़ी बेहद शानदार लग रही है। ऐसा माना जा रहा है कि गाना रिलीज होते ही जिस तरह से दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, उससे इस गाने के हिट होने की पूरी गारंटी है।

ये भी पढ़ें- पवन सिंह को लेकर अक्षरा सिंह न किए कई चौंकाने वाले खुलासे, ब्रेकअप के बाद किया था फोन

जानें क्या है गाने का वीडियो

इस गाने ‘एगो बात बताई’ को खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी दुनिया की स्टार सिंगर श‍िल्‍पी राज के साथ गाया है। गाने में दिखाया गया है कि एक्‍ट्रेस रानी सड़क पर जा रही होती हैं, तभी रानी को कुछ लड़के छेड़ने लगते हैं। जिसके बाद रानी ये बात खेसारी लाल यादव से कहती हैं। जिसे सुनने के बाद, खेसारी लाल यादव कहते हैं कि सब लफुआ हैं और सिर्फ वही एक सच्‍चे लवर हैं। खेसारी लाल और रानी के इस गाने की लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं। जिसे योगेश कुमार मिश्रा के साथ सुधांशु पांडे ने प्रोड्यूस किया है। गाने के म्यूजिक डायरेक्‍टर विशाल सिंह हैं और गाने के वीडियो के डायरेक्‍टर पवन पाल हैं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन