July 27, 2024
  • होम
  • Bhojpuri Cinema News: भोजपुरी के इन सितारों को है लग्जरी कारों का शौक

Bhojpuri Cinema News: भोजपुरी के इन सितारों को है लग्जरी कारों का शौक

  • WRITTEN BY: Nidhi Kushwaha
  • LAST UPDATED : February 5, 2024, 5:33 pm IST

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री ग्लैमर और एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज(Bhojpuri Cinema News) है। इसमें काम करने वाले स्टार्स की अपनी अलग फैन-फॉलोइंग भी है जो इनके पीछे पागल रहती है। इसी कारण पिछले कुछ वर्षों में भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नई पहचान मिली है। साथ ही इसमें काम करने वाले सितारों की कमाई भी खूब होती है। इतना ही नहीं, आज भोजपुरी सिनेमा के सितारो की लाइफस्टाइल भी किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम लग्जीरियस नहीं है। वहीं अगर बात की जाए महंगी गाड़ियों की तो, ऐसे कई भोजपुरी सितारे हैं जिन्हें लग्जरी गाड़ियों का शौक है।

खेसारीलाल यादव के पास है लग्जरी कार

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, लग्जरी कारों के बड़े शौकीन(Bhojpuri Cinema News) हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लिए लैंड रोवर की डिफेंडर खरीदी। ये कार इतनी शानदार है कि आप इसपर से अपनी आंखें नहीं हटा पाएंगे। ये ऐसी कार है जिससे आप ऑफ रोड ड्राइविंग भी की जा सकती है। बता दें कि इस कार की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है। यही नहीं खेसारी लाल के पास फॉर्च्यूनर जैसी कारें भी हैं।

निरहुआ का कार प्रेम

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का भी कारों के प्रति दिवानगी देखी जाती(Bhojpuri Cinema News) है। निरहुआ के पास भी बहुत सी महंगी कारों का कलेक्शन है। बता दें कि उनके पास करोड़ों की रेंज रोवर और फॉर्च्यूनर जैसी कारें हैं। कई बार निरहुआ को इन कारों में देखा जा चुका है।

पवन सिंह का कार कलेक्शन

पावरस्टर कहे जाने वाले पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेताओं में गिना जाता है। पवन सिंह के पास लाखों की कार कलेक्शन है, अक्सर वो अलग-अलग कारों में नजर आते हैं। बता दें कि उनके पास मर्सिडीज बेंज से लेकर फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो जैसी महंगी कारों का कलेक्शन है।

रवि किशन के पास है जैगुआर

इसके अलावा भोजपूरी सिनेमा के सुपरस्‍टार और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन एक लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। उनके पास भी महंगी कारों का अच्छा कलेक्शन है। बता दें कि अभिनेता रवि किशन के इस कलेक्शन में जैगुआर से लेकर मर्सिडीज तक कई महंगी कारें शामिल हैं।

मनोज तिवारी को है महंगी कारों का शौक

भोजपुरी के जाने-माने स्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के पास भी कई महंगी कारें हैं। मनोज तिवारी इस समय राजनीति में सक्रिय हैं। उनके पास ऑडी, इनोवा और हॉन्डा सिटी जैसी कई लग्जरी कारोंं का कलेक्शन मौजूद है।

ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह के गाने ‘माजा मिले लागल बा’ ने मचाया धमाल

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन