July 27, 2024
  • होम
  • जापान का डिवोर्स टेंपल दुनिया का सबसे अनोखा मंदिर, चौंकाने वाला है इतिहास

जापान का डिवोर्स टेंपल दुनिया का सबसे अनोखा मंदिर, चौंकाने वाला है इतिहास

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : April 22, 2024, 12:52 pm IST

Divorce Temple In Japan: दुनिया में ऐसी कई जगहें है जो अपने अजीबो-गरीब इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। भारत में भी इस तरह की कई जगहें हमें देखने को मिलती है। हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे, जिसका इतिहास हैरान कर देगा। यह मंदिर जापान में है। इसे डिवोर्स टेंपल कहा जाता है।

ऐसी महिलाओं के लिए वरदान

जापान में स्थित इस मंदिर का नाम मातसुगोका टोकेई-जी है। इसका इतिहास 600 साल पुराना है। कहा जाता है कि 12वीं और 13वीं शताब्दी में तलाक का प्रावधान सिर्फ जापानी पुरुषों के लिए बना हुआ था। उस समय पति अपनी पत्नी को आसानी से तलाक दे सकते थे जबकि महिलाओं को यह अधिकार नहीं मिला था। उस दौर में इस मंदिर ने उन महिलाओं के लिए अपने दरवाजे खोले जो घरेलू हिंसा की शिकार थीं।

divorce temple
divorce temple

किसने बनवाया था डिवोर्स टेंपल

डिवोर्स टेंपल मंदिर जापान के कामाकुरा शहर में है। यह मंदिर घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं के लिए घर माना जाता था। महिलाएं अपने अत्याचारी पतियों से निजात पाने के लिए इस मंदिर में पनाह लेती थीं। काकूसान-नी नाम की एक नन ने इसे अपने जालिम पति होजो टोकीमून की याद में बनवाया था। नन अपने पति से खुश नहीं थी और साथ ही उनके पास तलाक लेने के लिए भी कोई विकल्प नहीं था।

divorce temple
divorce temple

क्या है मंदिर की कहानी

कहानी है कि कामकुरा युग में जापानी पुरुष बिना किसी कारण अपनी पत्नी से तलाक ले सकते थे। इसके लिए उन्हें सिर्फ साढ़े तीन लाइन का नोटिस लिखना पड़ता था। लेकिन जबसे यह मंदिर बना तब महिलाएं 3 साल तक इस मंदिर में रहने के बाद पति से संबंध खत्म कर सकती थी हालांकि बाद में इसकी अवधि घटाकर 2 साल कर दी गई।

 

Read Also: Sant Kabir Nagar में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन