✕
इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए चाय
Sanskritij-jaipuria
Apr 02, 2026
Apr 02, 2026
Sanskritij-jaipuria
गर्भवती महिलाओं को कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है.
एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को चाय पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद टैनिन शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर देता है, जिससे खून की कमी बढ़ सकती है.
अनिद्रा की समस्या से जूझ रही महिलाओं के लिए कैफीन नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि यह रात में नींद न आने की समस्या को और बढ़ा देता है.
जिन महिलाओं को एसिडिटी की समस्या रहती है, उन्हें चाय से परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह पेट में एसिड बढ़ाकर सीने में जलन बढ़ा सकती है.
एंग्जायटी और स्ट्रेस से ग्रस्त महिलाओं के लिए चाय का सेवन हानिकारक हो सकता है, क्योंकि इससे घबराहट और सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है.
पीरियड्स के दौरान कैफीन का सेवन करने से पेट फूलना और लगातार सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
हृदय रोग से पीड़ित महिलाओं को चाय का सेवन सीमित करना चाहिए, क्योंकि इससे हृदय गति तेज हो सकती है और ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है.
Read More
इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए चाय
सेहत के लिए है वरदान है मुनक्का, जानें 5 जबरदस्त फायदे
100 ग्राम कच्चे राजमा में कितना होता है प्रोटीन?
भारत में कहां है साइलेंट सिटी? जहां मिलती है शांति