July 27, 2024
  • होम
  • 21 राज्यों की 102 सीटों पर पहले फेज की वोटिंग आज, इन VIP सीटों पर रहेगी नजर

21 राज्यों की 102 सीटों पर पहले फेज की वोटिंग आज, इन VIP सीटों पर रहेगी नजर

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : April 19, 2024, 6:41 am IST

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: 21 राज्यों की 102 सीटों पर आज पहले चरण की वोटिंग होगी। साथ ही 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां पर पहले चरण में ही चुनाव खत्म हो जाएंगे। पहले चरण में 1600 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। इनमें 9 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व सीएम और 1 राज्यपाल की प्रतिष्ठा दांव पर हैं।

दो राज्यों में विधानसभा चुनाव 

बता दें कि पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। वहीं लोकसभा चुनाव के साथ साथ दो राज्य सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 92 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग होना है।

इतने मतदाता करेंगे वोटिंग

  1. पुरुष मतदाता–8.4 करोड़
  2. महिला मतदाता–8.23 करोड़
  3. 20 से 29 साल के मतदाता–3.51 करोड़

4 जून को आएगा रिजल्ट

पहले चरण में 10 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे। इसमें अरुणाचल प्रदेश की सभी 39 सीटें भी शामिल है। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी 543 सीटों पर 7 चरणों में मतदान होना है। रिजल्ट 4 जून को घोषित होना है।

1.82 करोड़ मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

चुनाव आयोग के मुताबिक भारत में 97 करोड़ वोटर हैं। पोलिंग स्टेशन की संख्या 10.5 लाख, पोलिंग अफसर 1.5 करोड़, ईवीएम की संख्या 55 लाख और 4 लाख व्हीकल है। 1.82 करोड़ वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे। 49.7 करोड़ मेल और 47 करोड़ फीमेल वोटर्स हैं। 18-29 साल के 19.74 वोटर्स अपने मतों का प्रयोग करेंगे। दिव्यांग वोटरों की संख्या 88.4 लाख है। 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख लोग वोट डालेंगे। वहीं 100 साल से ज्यादा उम्र के 2.18 लाख वोटर्स हैं। ट्रांसजेंडर्स मतदाताओं की संख्या 48 हजार है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन