July 27, 2024
  • होम
  • कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर मतदान शुरू, अभिनेता प्रकाश राज ने डाला वोट

कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर मतदान शुरू, अभिनेता प्रकाश राज ने डाला वोट

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में वोटर्स की कतार देखने को मिल रही है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। मतदान करने के लिए राज्यभर में 58,545 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5,31,33,054 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। ये सभी मतदाता आज 2,615 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत मतपेटियों में कैद कर देंगे।

अभिनेता प्रकाश राज ने डाला वोट

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने मतदान किया है। प्रकाश राज सुबह-सुबह अपने परिवार के साथ बेंगलुरु के शांति नगर में सेंट जोसेफ स्कूल के पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपना वोट डाला।

सरकार बनाने के लिए चाहिए 113 सीटें

कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर जनता आज उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में कैद करेगी। इसके बाद 13 मई को मतो की गणना की जाएगी। चुनाव में मुख्य मुकबला बीजेपी, कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के बीच है। 224 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 113 सीटें हासिल करना जरूरी है।

कर्नाटक चुनाव से जुड़े आंकड़े जानिए

विधानसभा सीट- 224
उम्मीदवार- 2,615
कुल मतदाता- 5,31,33,054
पुरुष मतदाता- 2,67,28,053
महिला मतदाता- 2,64,00,074
युवा मतदाता- 11,71,558
कुल मतदान केंद्र- 58,545

2018 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 104 सीटें जीती थी। वहीं कांग्रेस के खाते में 80 सीटे आई थी। जेडीएस ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई थी, लेकिन 13 महीने में ही कुछ विधायकों के बागी होने के बाद सरकार गिर गई। जिसके बाद बागियों की मदद से बीजेपी ने राज्य में अपनी सरकार बनाई।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन