July 27, 2024
  • होम
  • तभी तो सब मोदी को चुनते हैं…लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का कैंपेन थीम 12 भाषाओं में जारी

तभी तो सब मोदी को चुनते हैं…लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का कैंपेन थीम 12 भाषाओं में जारी

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : April 10, 2024, 10:11 am IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना कैंपेन थीम 12 भाषाओं में जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो जारी किया गया है। गाना शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा है कि देश के हर कोने से, हर भाषा को बोलने वाले, अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग, एक स्वर में एक बात कह रहे हैं – हमारे सामूहिक सपनों ने उड़ान भरी है! सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।

 

12 भाषाओं में लिखा गया है गाना

बता दें कि यह गाना 12 भारतीय भाषाओं में लिखा गया है, जो राष्ट्र की एकता को प्रदर्शित करते हुए लोगों को उनकी विविधता पर एक साथ आने को दर्शाता है। गाने के अंत में हजारों लोग एक साथ आकर एक बड़ा सा कोलाज बनाते हैं जो पीएम मोदी की एकजुटता की शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

एक भारत की भावना को करता प्रदर्शित

देश के मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए बीजेपी ने अपने कैंपेन थीम को 12 भाषाओं में रिलीज किया है। नए गाने में 2014 से पहले के भारत और मोदी के आने के बाद के हालात को दिखाया गया है। बुधवार को जारी किए गए 3 मिनट 19 सेकंड के इस नए गाने में विविधताओं से भरा लेकिन एक भारत नजर आता है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन