July 27, 2024
  • होम
  • Rashtrapatni Row: लोकसभा में स्मृति ईरानी से भिड़ी सोनिया गांधी, कहा- 'Don’t Talk To Me'

Rashtrapatni Row: लोकसभा में स्मृति ईरानी से भिड़ी सोनिया गांधी, कहा- 'Don’t Talk To Me'

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : July 29, 2022, 7:39 am IST

Rashtrapatni Row:

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर आज संसद के अंदर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच बहस की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब 2 से 3 मिनट तक बहस हुई है। इसी दौरान केन्द्रीय मंत्री वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर सदन के अंदर बीजेपी नेताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी सांसद रमा देवा से सोनिया गांधी की बात हो रही थी, उस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कहा-आई डॉन्ट वान्ट टू टॉक टू यू (यानी मैं आपसे बात नहीं करना चाहती हूं)

बीजपी नेता से कर रही थी बात

बताया जा रहा है कि जब सोनिया गांधी बीजेपी नेता रमा देवी से बात कर रही थी उस समय उनके साथ कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई भी थे। सोनिया गांधी रमा देवी से कह रही थीं कि मेरा नाम क्यों लिया जा रहा है? तभी स्मृति इरानी आईं और उन्होंने कहा कि ‘ Maam May I help You’. स्मृति ने कहा कि मैंने ही आपका नाम लिया था। तब सोनिया ने कहा कि Dont talk to me… और तब दोनों तरफ के सांसद आ गए और सदन में नारेबाजी होने लगी।

लोकसभा में जोरदार हंगामा

कांग्रेस नेता अधीर रंजन द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्द को लेकर आज बीजेपी ने लोकसभा में जोरदार विरोध किया। बीजेपी की महिला सांसदों ने सदन के अंदर और बाहर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी और गरीब, महिला विरोधी है।

कांग्रेस पर बरसी स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन की टिप्पणी पर कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया।

निर्मला सीतारमण ने भी साधा निशाना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्पष्ट रूप से लोकसभा के विपक्ष के नेता का उद्देश्य नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का अपमान करना था। जो एक स्व-निर्मित महिला हैं, एक आदिवासी पृष्ठभूमि से आती हैं। पूरा भारत उनका समर्थन कर रहा है। ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का प्रयोग कहीं नहीं होता है।

अधीर रंजन चौधरी ने क्या कहा था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने अशोभनीय टिप्पणी की है. सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ का विरोध कर रही कांग्रेस ने शुक्रवार को भी संसद भवन परिसर में विरोध किया था. इसी दौरान एक निजी चैनल से बातचीत में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन