July 27, 2024
  • होम
  • Punjab Election Result 2022 : पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी दे सकते है इस्तीफा, चंडीगढ़ पहुंचे

Punjab Election Result 2022 : पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी दे सकते है इस्तीफा, चंडीगढ़ पहुंचे

  • WRITTEN BY: Jagriti Dubey
  • LAST UPDATED : March 10, 2022, 11:05 am IST

Punjab Election Result 2022

नई दिल्ली,  Punjab Election Result 2022 पंजाब के सीएम चन्नी जल्द ही अपने पद से इस्तीफ़ा दे सकते हैं. आज चुनावी नतीजो के आने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं. जहां चरणजीत सिंह चन्नी चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर पहुंचे. बताते चलें चन्नी इस साल पंजाब में दो चुनावी सीटों से मैदान में उतरे थे. इस बीच वह दोनों सीटों पर पिछड़ते नज़र आ रहे हैं. अब देखना ये है कि क्या वाकई चन्नी पंजाब में कांग्रेस के इस प्रदर्शन के बाद अपनी गद्दी से इस्तीफ़ा देंगे.

सामने आये पंजाब की सभी 117 सीटों के रुझान

आप के नाम कुल 85 सीटें सामने इसके अलावा कांग्रेस के 17 सीटें सामने आ रही है. वहीँ अकाली दल के खाते में 10 सीटें आने की खबर है. वहीं अन्य के कहते में केवल 1 सीट ही आ पाई है. कुल मिला कर कहा जाए तो पंजाब में भी इस बार दिल्ली की तरह ही आप ने भरी बहुमत से जीत हासिल कर ली है.

साल 2022 में हो रहे पांच राज्यों के चुनावों में उत्तरप्रदेश के बाद पंजाब के नतीजों पर सभी की नज़र तिकी हुई है. इसके पीछे कई कारण हैं. इस किसान आंदोलन, कांग्रेस की अंदरूनी उठापटक से लेकर आम आदमी पार्टी के पंजाब में जमते पैरों ने पंजाब की सियासी भट्टी को इस साल काफी गर्म रखा.

इस चुनाव की अहम् बातें

बनते बिगड़ते समीकरणों के कारण भी पंजाब की राजनीती इस समय काफी ख़ास है. सबसे ज़्यादा रोचक मानें जाने वाले प्रदेश उत्तरप्रदेश के चुनावों के बाद सभी नज़रे पंजाब के नतीजों को देख रही है. पिछले चुनावों में कांग्रेस को 10 वर्षों के बाद सत्ता का स्वाद चखने को मिला. जहां कांग्रेस के बाद बाकि पार्टियों को पीछे धकेलते हुए पंजाब की विधानसभा में विपक्ष के तौर पर आम आदमी पार्टी उभरी. इसे एक उपलब्धि के तौर पर ही देखा गया. क्योंकि अब तक जैसे राजनितिक इतिहास पंजाब का रहा उसने किसी और पार्टी को अपने विधानी रण में जगह नहीं दी.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: बनारस ईवीएम विवाद पर ओपी राजभर बोले- डीएम कमिश्नर को हटाने के बाद ही होने देंगे मतगणना

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन