July 27, 2024
  • होम
  • पंजाब: गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा बोले- भगवंत मान मेरे खून का प्यासा है…

पंजाब: गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा बोले- भगवंत मान मेरे खून का प्यासा है…

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : September 28, 2023, 4:15 pm IST

चंडीगढ़: पंजाब में आज कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया. पंजाब पुलिस की टीम ने खैरा को उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से रेड के बाद गिरफ्तार किया है. इस बीच कांग्रेस विधायक ने मीडिया से बात करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान उनके खून का प्यासे है.

मुझे बहुत खतरनाक महसूस हो रहा है…

ड्रग्स मामले में पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि भगवंत मान खून का प्यासा हो गया है. मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर वह मुझे शारीरिक रूप से भी खत्म कर दे. मुझे कुछ बहुत खतरनाक महसूस हो रहा है. भगवंत मान पंजाब में कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. आप ने पंजाब में कांग्रेस को हाशिए पर धकेलने के लिए ऐसा किया है. अंत में सच्चाई की जीत होगी.

एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के भुलथ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गुरुवार सुबह जलालाबाद पुलिस ने अरेस्ट किया गया. बता दें जलालाबाद पुलिस खैरा को लेकर उनके चंडीगढ़ स्थित घर पर पहुंची. पुलिस ने जानकारी दी कि उनके खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट का मामला था, इस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें अरेस्ट किया गया है.

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन