July 27, 2024
  • होम
  • 'एकजुट है भारत, पाकिस्तान में शुरू करें ये अभियान'- कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हिमंत बिस्वा सरमा का तंज

'एकजुट है भारत, पाकिस्तान में शुरू करें ये अभियान'- कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हिमंत बिस्वा सरमा का तंज

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : September 7, 2022, 11:44 am IST

भारत जोड़ो यात्रा:

गुवाहाटी। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस आज से भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है। ये यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक जाएगी। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस को अपना ये अभियान पाकिस्तान से शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही एकजुट है।

पाकिस्तान से शुरू करें अभियान

सीएम हिमंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि साल 1947 में भारत का बंटवारा हुआ था। इसलिए अब भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी ये यात्रा करना चाहते हैं तो वो पाकिस्तान में जाकर करें। भारत में इस यात्रा को करने का कोई फायदा नहीं है।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। इस यात्रा का मकसद पार्टी में नई जान फूंकना है। ये 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 3,570 किलोमीटर की यात्रा को कवर करेगी। जो 150 दिन में पूरी होगी।

प्रियंका गांधी ने यात्रा पर क्या कहा?

गौरतलब है कि मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि इस अभियान के जरिए भारत के नागरिक बेरोजगारी और मुद्रास्फीति जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर एकजुट होंगे। उन्होंने एक फेसबुक वीडियो मे कहा है कि हम एक सकारात्मक राजनीति की शुरूआत कर रहें हैं। हम आपसे सुनना चाहते हैं। आपकी समस्याओं का समाधान चाहते हैं। हम अपने प्यारें देश भारत को एकजुट करना चाहते हैं।

जयराम रमेश ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा है कि 7 सितंबर 2022, एक ऐसा दिन जब देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा शुरू करेगी। आज का दिन एक शांत चिंतन और नए सिरे से संकल्प का दिन है। भारतीय राजनीति में यह एक टर्निंग पॉइंट है। एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

गुलाम नबी आजाद ने कसा तंज

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि पार्टी को भारत जोड़ो यात्रा करने के बजाय कांग्रेस जोड़ो यात्रा शुरू करनी चाहिए।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन