July 27, 2024
  • होम
  • Punjab Election Result 2022 : पंजाब की धूरी सीट से आप के मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान की जीत

Punjab Election Result 2022 : पंजाब की धूरी सीट से आप के मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान की जीत

  • WRITTEN BY: Jagriti Dubey
  • LAST UPDATED : March 10, 2022, 1:17 pm IST

Punjab Election Result 2022 

नई दिल्ली, Punjab Election Result 2022  पंजाब की धूरी सीट से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत सिंह मान भी जीत गए. जहां उन्होंने अपने सामने कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी माने जाने वाले दलवीर सिंह गोल्डी को हराया. दलवीर इस चुनावी लड़ाई में भगवंत सिंह से हार के बाद दूसरे स्थान पर हैं.

पंजाब की धूरी सीट से भगवंत मान ने 45 हजार वोटों से अपनी जीत दर्ज़ की है. इसी कड़ी में अगर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री की लिस्ट की बात करें तो कैप्टन अमरिंदर सिंह को उनकी सीट पटियाला से 13 हज़ार सीटों से हार मिली. वहीं सुखबीर सिंह बादल भी इस रण में 12 हज़ार वोटों से हारते हुए नज़र आये.

सामने आये पंजाब की सभी 117 सीटों के रुझान

आप के नाम कुल 90 सीटें सामने इसके अलावा कांग्रेस के 15 सीटें सामने आ रही है. वहीँ अकाली दल के खाते में 7 सीटें आने की खबर है. वहीं अन्य के कहते में केवल 1 सीट ही आ पाई है. बीजेपी की बात करें तो यहां केवल 4 सीटों भाजपा का बोलबाला रहा.

साल 2022 में हो रहे पांच राज्यों के चुनावों में उत्तरप्रदेश के बाद पंजाब के नतीजों पर सभी की नज़र तिकी हुई है. इसके पीछे कई कारण हैं. इस किसान आंदोलन, कांग्रेस की अंदरूनी उठापटक से लेकर आम आदमी पार्टी के पंजाब में जमते पैरों ने पंजाब की सियासी भट्टी को इस साल काफी गर्म रखा.

 

चुनाव परिणाम देखें | LIVE

Uttrakhand election Results 2022 LIVE: उत्तराखंड के पहले रुझान में बीजेपी 23 और कांग्रेस 19 सीट पर आगे

Punjab Elections 2022 : पंजाब के विधानसभा चुनावों में जलालाबाद से कांग्रेस के सुखबीर सिंह बादल आगे चल रहे हैं

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन