July 27, 2024
  • होम
  • Credit Card के लालच में iPhone User के साथ ठगी, लाखों का लगा चूना

Credit Card के लालच में iPhone User के साथ ठगी, लाखों का लगा चूना

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : March 13, 2023, 4:13 pm IST

नई दिल्ली: भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं। हाल ही में एक यूजर भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। Credit Card और नए एंड्रॉइड फोन की आड़ में उसने 7 लाख रुपये गँवा दिए। मुंबई की एक 40 वर्षीय महिला को कथित तौर पर उसके iPhone पर एक Unknown नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए Credit Card और सिटी स्पोर्ट्स क्लब की मेंबरशिप ऑफर की पेशकश की।

 

1. महिला की लग गई चपत

इस ऑफर से आकर्षित होकर महिला नया Credit Card लेने को राजी हो गई। उसने आधार कार्ड जैसी कई निजी बातें ठग से साझा कीं। दिलचस्प बात यह है कि जालसाझ ने महिला से कहा कि Credit Card लेने करने की अगली प्रक्रिया एंड्रॉइड फोन के जरिए ही होगी। लेकिन यह महिला iPhone का इस्तेमाल कर रही थी।

 

2. नया फोन का लालच

खुद को बैंक कर्मचारी बताकर घोटाला करने वाले व्यक्ति ने महिला से फोन बदलने को कहा और कहा कि वह उसे नया फोन भेज रहा है। महिला नया फोन लेने के लिए राजी हो गई और डिलीवरी के लिए पुरुष को अपने घर का पता भेज दिया। यही नहीं, जानकारी साझा करने के बाद महिला को उसी दिन नया एंड्रायड फोन भी मिल गया।

 

 

3. इन ऐप्स की चुराई डिटेल्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में पहले से दो प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स DOT Secure और Secure Envoy Authenticator थे। फोन प्राप्त करने पर, पुरुष ने महिला से सिम कार्ड को नए फोन में डालने के लिए कहा और क्रेडिट कार्ड सक्रियण को सक्षम करने की प्रक्रिया के बारे में बताया। यह महिला वही करती रही जो साइबर बुली ने उसे करने को कहा था।

 

4. हुई 7 लाख की ठगी

Credit Card को सक्रिय करने के कुछ घंटों के भीतर महिला को दो बैंक लेनदेन मैसेज प्राप्त होते हैं। महिला को बाद में पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। यह ट्रांजैक्शन बेंगलुरु के एक ज्वैलरी शॉप में हुआ। मैसेज देखने के बाद महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। लेकिन उस दिन बैंक बंद थे, इसलिए अगले दिन उस महिला ने खंडेश्वर पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।

 

 

5. Cyber Fraud से ऐसे बचें

आप देख सकते हैं कि इस व्यक्ति ने आधार कार्ड जैसी व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर एक महिला के नाम से Credit Card के लिए अप्लाई किया। वहीं, ऐंड्रॉयड फोन में पहले से इंस्टॉल ऐप के जरिए पिन समेत कई अहम जानकारियाँ चोरी हो गईं। इसलिए फ्रॉड से बचने के लिए कभी भी अनजान कॉल्स पर भरोसा नहीं करना चाहिए। बैंक कभी भी Credit Card या अन्य कॉल में यूजर्स से पर्सनल जानकारी नहीं पूछते हैं।

 

 

यह भी पढ़ें

 

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन